Wednesday, December 9, 2020

ओबीसी महापौर के हाथ होगी शहर विकास की कमान, 2.15 लाख में से 26% वोटर इसी वर्ग के हैं 12 वार्डों में

अगले पांच साल तक शहर विकास की कमान ओबीसी महापौर के हाथ में होगी। बुधवार को भोपाल में ओबीसी के नाम की गोटी निकली। 15 साल पहले 2004 में ओबीसी महिला वर्ग से आशा मौर्य महापौर बनी थी। एक खास बात यह कि शहर के 49 वार्ड में से 12 ओबीसी वर्ग के हैं। इनमें 2.15 लाख मतदाताओं में 26 फीसद यानी करीब 57329 मतदाता रहते हैं। इनके भरोसे ही ओबीसी वर्ग के दावेदार हार-जीत का गणित भिड़ाकर टिकट पाने की जुगत में लगे हुए हैं। फिलहाल इस दौड़ में शामिल भाजपा के 7, तो कांग्रेस के 3 नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अंतिम मुहर भोपाल से लगेगी।

राजनीतिक पार्टी और उनके दावेदारों की स्थिति

भाजपा
सूरज जाट - रौबदार व्यक्तित्व, 2014 से 2019 तक पार्षद और एमआईसी सदस्य रहे, निगम की कार्यप्रणाली से परिचित, पूर्व पार्षदों में अच्छी पैठ।
दिनेश सोलंकी - नगर निगम में सेवारत रहते कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रहे, 2018 में भूख हड़ताल भी कर चुके।
प्रवीण सोनी - भाजपा संगठन और संघ में पकड़, वर्तमान में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य और रतलाम स्थापना महोत्सव समिति अध्यक्ष हैं।
अशोक पोरवाल - 2014 से 2019 तक की परिषद में अध्यक्ष रहे, इसके पहले 2010 से 2017 तक युवा मोर्चा अध्यक्ष भी रहे, वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच, युवाओं का अच्छा समर्थन।
प्रहलाद पटेल - 2014 से 2019 तक पार्षद रहे, इसके पहले सक्रिय सदस्य रहकर पार्टी को मजबूत किया, संगठन में ऊपर तक पहचान, युवाओं का अच्छा साथ, जाट समाज का भरपूर समर्थन।
अनिता कटारिया -1997 से 2006 तक दुर्गावाहिनी और विहिप में नगर, जिला और विभाग संयोजक का दायित्व संभाला, 2006 से भाजपा में आई, फिलहाल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक का कार्यभार संभाल हुए हैं।
अरुण राव - 1980 से भाजपा में, युवा मोर्चा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित कई पदों पर रहे, 1994 से 1999, 2004 से 2009, 2014 से 2019 तक पार्षद रहे, दो बार एमआईसी सदस्य रहे।

कांग्रेस

मयंक जाट - वर्तमान में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष, युवाओं के बीच लोकप्रिय, पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करके वरिष्ठ नेताओं की नजर में आए।
प्रभु राठौड़ - जिपं अध्यक्ष व कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पहचान, किसानों के लिए बहुत कम किया।
मुबारिक खान - 2004 से 2019 तक लगातार तीन बार पार्षद बने, इसके अलावा निगम में नेता प्रतिपक्ष और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रहे। जिला फुटबॉल व वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष, पार्टी में अच्छी छवि।

ओबीसी वार्ड और उनमें मतदाता

वार्ड नं. मतदाता
03 4020
05 6017
08 7568
09 6666
11 5210
16 3930
18 4574
24 5994
35 2758
42 3059
43 2879
47 4654
गाइडलाइन जल्द आएगी
^भाजपा की गाइडलाइन जल्द आएगी। महापौर का उम्मीदवार प्रदेश चुनाव समिति, पार्षद का उम्मीदवार संभागीय चुनाव समिति फाइनल करेगी। 15 दिसंबर बाद कभी भी चुनाव अधिसूचना जारी हो सकती है। - चेतन्य काश्यप, शहर विधायक
जीत का एंगल देखेंगे
^प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं। व्यक्तिगत सर्वे, व्यापक जनाधार और जातिगत समीकरण को ध्यान में रखने के साथ जिसमें जीतने की सर्वाधिक संभावना होगी, उसे ही टिकट मिलेगा।
महेंद्र कटारिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/obc-mayor-will-be-commanded-by-city-development-out-of-215-lakh-26-voters-belong-to-this-category-in-12-wards-127998103.html

No comments:

Post a Comment