शादियों के सीजन के बीच मावे के भाव ने नया रिकॉर्ड बना लिए हैं और भाव 400 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब मावा इस भाव पर बिक रहा है। बुधवार को सफेद मावा 360 रुपए प्रति किलो तो पीला मावा 400 रुपए प्रतिकिलो बिका। कारोबारियों के मुताबिक आवक कम है। इससे भाव ज्यादा है। एक दो दिन में भाव में गिरावट आएगी और मावे के भाव फिर 250 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच सकते हैं।
आम तौर पर मावे के भाव दीवाली और राखी पर बढ़ते हैं और त्योहारी सीजन में सालभर में सबसे महंगा मावा बिकता है। लेकिन इस बार शादियों के सीजन में भाव बढ़ रहे हैं। शादियों के सीजन में इस बार भाव ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं और भाव ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। मावे के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की वजह गांवों से मावे की सप्लाई घटना है। गांवों में बड़ी तादाद में शादियां हो रही है। इसमें मावा उत्पादक गांव भी शामिल है। इससे शहर तक मावे की सप्लाई महज 70 फीसदी ही रह गई है। पहले जहां आसपास के गांवों से 50 क्विंटल मावा प्रतिदिन आ रहा था। वहीं अब इसकी सप्लाई महज 30 क्विंटल के आसपास रह गई है। डिमांड की तुलना में आवक नहीं होने से असर भाव पर हो रहा है और मावा महंगा मिल रहा है।
कारोबारियों के मुताबिक एक दो दिन में भाव में आ सकती है गिरावट, गांवों में शादियां होने से आपूर्ति घटी
शहर में इन गांवों से आता है मावा - वैसे तो जिले में कई गांवों में मावा बनता है लेकिन मावा उत्पादक प्रमुख गांव नामली, पंचेड़, बरबोदना, हतनारा, सैलाना, कमेड़, कुआंझागर, कनेरी, कलमोड़ा, मूंदड़ी, पलास, रूनिजा, प्रीतमनगर, नौगांवा, लालगुवाड़ी, ईसरथूनी, कोटड़ी, ढिकवा, बेरछा, लुनेरा, शिवपुर, ईटावा, माताजी, कालूखेड़ी, सुंदराबाद, शिवगढ़ है। यहां से रोजाना मावा दुकानों पर मावा बिकने आ रहा है।
अहमदाबाद, मुंबई तक है सप्लाई - रतलाम के साथ ही आसपास के शहरों में इसकी खूब डिमांड है। उज्जैन, इंदौर, भोपाल के अलावा अहमदाबाद, मुबंई, बड़ौदा. बांसवाड़ा, उदयपुर सहित आसपास के शहरों में इसकी सप्लाई है। त्योहारी सीजन और शादियों के सीजन के चलते आसपास से भी मावे की खूब डिमांड आती है।
मावे की आवक पर इस वजह से भी असर
शहर के प्रमुख मावा विक्रेता सुभाष मावावाला ने बताया कि गांवों में ढेरों शादियां हैं। इससे आवक घट गई है। इधर इस बार शादियों के मुहूर्त कम हैं। इससे शादियों ज्यादा होने के कारण डिमांड बढ़ गई है। आवक घटने व डिमांड बढ़ने से भाव में तेजी है लेकिन यह तेजी ज्यादा दिन की नहीं है। एक दो दिन बाद भाव कम होने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/mawes-quote-sets-new-record-400-rupees-per-copy-127998100.html
No comments:
Post a Comment