Tuesday, June 2, 2020

हरदा के परिवार के सैंपल भेजे, खंडवा में रिश्तेदार से मिले थे, जो थे पॉजिटिव

खंडवा जिले में रहने वाले रिश्तेदार की माैत के बाद रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। कुछ दिन पहले हरदा निवासी परिवार उनसे मिलकर लाैटा। मंगलवार काे परिवार के चार लाेगाें के सैंपल लिए। इसमें दाे महिला व दाे पुरुष शामिल हैं।
इसी तरह सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर अाई एक गर्भवती सहित दाे महिलाओं के सैंपल भी लिए। एक दिन पहले लिए तीन सैंपल जांच के लिए भाेपाल भेजे हैं। अभी इनकी रिपाेर्ट अाना बाकी है। सिविल सर्जन डाॅ. शिरीष रघुवंशी ने बताया कि हरदा निवासी एक परिवार खंडवा एक समाराेह में गया था। इसी दाैरान एक रिश्तेदार की तबीयत के हालचाल लेने उनके घर चले गए। रिश्तेदार की माैत के बाद रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई। इसके बाद उनसे मिलकर लाैटे दाे महिला व दाे पुरुषाें के सैंपल लिए। चाराें काे जिला अस्पताल में क्वारेंटाइन किया है। इसी तरह भाेपाल से लाैटी गर्भवती महिला व एक अन्य महिला के भी सैंपल लिए गए हैं। सभी छह सैंपल जांच के लिए बुधवार काे भाेपाल भेजे जाएंगे।
इधर, सीएमएचअाे डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि अब तक कुल 151 सैंपल भेजे गए हैं। 3 सैंपल की रिपाेर्ट अाना है। उन्हाेंने बताया कि अब तक 42150 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। 833 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है। फीवर क्लीनिकाें में सोमवार को 112 मरीजाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही सभी मरीजो को मास्क और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की समझाइश भी दी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/sent-samples-of-hardas-family-met-relatives-in-khandwa-who-were-positive-127369448.html

No comments:

Post a Comment