जिले में अलग-अलग क्षेत्रों मे टिड्डियों के दल हमला करते हुए भ्रमण कर रहे हैं। सोमवार को हटा, पथरिया, तेंदूखेड़ा जबेरा क्षेत्र में हमला किया। इस दौरान लोगों ने किसी ने थाली बजाकर तो किसी ने ट्रैक्टर व डीजे की आवाज कर तो किसी ने खेतों में डंडा घुमाकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया।
हटा नगर में नगर में चौथी बार टिड्डी दल का हमला हुआ है। सोमवार को टिड्डी दल पुरैना हार के पास उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे एक खेत में आकर जम गया, जिसे देखकर आसपास हड़कंप की स्थित मच गई। इसी खेत के पास पार्क की गई यात्री बसों के एक साथ हॉर्न बजाकर टिड्डी दल को लुहारी की ओर खदेड़ दिया गया। खेत से बाहर निकलने के बाद नगर पालिका के अग्निशमन वाहन से इस पर पानी की बौछार छोड़ी गई। लगभग एक घंटे के हटा प्रवास में टिड्डी दल ने खेत के मुनगा, नींबू,अमरूद आदि के अनेक पेड़ों को पत्ता विहीन कर दिया। हटा से भगाने के बाद टिड्डी दल लुहारी होकर भटिया पहुंचा। जहां पर भी खेतों व आसपास के पेड़ों पर बैठ गया। जिससे लोगों ने बर्तन बजाकर भगाया। यहां से होकर टिड्डी दल पथरिया क्षेत्र पहुंचा, जहां से सीधे पथरिया नगर में प्रवेश किया। वहीं दूसरा टिड्डी दल ग्राम रनेह में देखा गया। इस दौरान किसी ने पटाखे फाेड़े तो किसी ने आग जलाकर धुआं किया, लेकिन ऊंचे पेड़ों पर चिपककर रह गए। वहीं रविवार की शाम जबेरा से खदेड़ा गया दल सिंगौरगढ़ के जंगलों में रात्रि विश्राम करते हुए सुबह ऊपर पहाड़ बसे ग्राम जलहरी गांव में हमला कर दिया। नींद खुलते ही लोगों ने शोरगुल कर भगाने का प्रयास किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/hata/news/locust-party-attacked-from-all-over-the-district-for-the-fourth-time-people-chased-127438102.html
No comments:
Post a Comment