Monday, June 22, 2020

चना का भुगतान करने के लिए दो दिन पहले आई 20 करोड़ की राशि

जिले में समितियों को चना बेचने वाले किसानों के लिए भुगतान की राशि का आना शुरू हो गया है। दमोह में किसानों को भुगतान करने के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि दो दिन पहले ही आ गई है। अब यह राशि किसानों के खातों में डालने का काम समितियों को करना है। हालांकि इसमें से अभी तक केवल 12 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में पहुंची है। बाकी राशि कब तक आएगी और खातों में राशि डालने की प्रक्रिया कब प्रारंभ होगी। यह अभी तय नहीं है। यहां पर बता दें कि इस बार जिले में 25 हजार से ज्यादा किसानों ने चना बेचने के लिए पंजीयन कराया था, लेकिन 10 हजार 623 किसानों ने ही चना बेचा है। इन किसानों को 146 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जाना था, जिसमें से 12 कराेड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है।
बाकी राशि जारी न होने की वजह से भुगतान नहीं हो पा रही है। इस मुद्दे को लेकर दैनिक भास्कर ने दो दिन पहले 10 हजार किसानों में से एक हजार को ही मिल पाया भुगतान, 139 करोड़ रुपए अटके शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिसमें राशि जारी न होने की वजह चना परिवहन न होने और वेयर हाउस तक न माल न पहुंचना बताया था। मैपिंग न होने की वजह से नेफेड ने चना की राशि जारी नहीं की थी, मगर दो दिन के अंदर तकरीबन 96 प्रतिशत चना का परिवहन हो गया है। रिकार्ड में इसका उल्लेख होने के बाद शासन की ओर से 20 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। सोमवार को किसानों के लिए करीब 12 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान हो गया था।
अभी भी तकरीबन 9 हजार किसानों को चना खरीदी की राशि का भुगतान किया जाना है। इस संबंध में नोडल अधिकारी डीडीए आरएस शर्मा का कहना है कि शासन से जैसे-जैसे राशि जारी हो रही है, उसे किसानों के खातों में डाला जा रहा है। सभी किसानों की राशि का भुगतान तय समय में होगा। अभी मैपिंग और परिवहन का काम अंतिम दौर में चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/the-amount-of-20-crores-came-two-days-ago-to-pay-the-chana-127438106.html

No comments:

Post a Comment