Monday, June 1, 2020

आंधी के साथ आधे घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भरा, गर्मी से राहत

शहर में सोमवार को दोपहर 3 बजे अचापक मौसम ने करवट बदली और धूल भरी तेज आंधी के साथ करीब आधा घंटा हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।
सोमवार दोपहर 3 बजे क्षेत्र में अचानक तेज हवा के साथ आंधी आई। इससे क्षेत्र में करीब आधा घंटा हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवा चलने से जहां लोगों को ठंडक का अहसास हुआ।वहीं कृषि उपज मंडी एवं खरीदी केंद्र पर अपनी फसल को बेचने के लिए ट्रालियों में भरकर लाए क्षेत्र के किसान नगर में फसल को पानी से बचाने के लिए तिरपाल खरीदते नजर आए।

आधी के साथ 8 मिनट हुई हल्की बारिश
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आंधी आ गई। आंधी के कारण क्षेत्र में करीब 8 मिनट हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। अचानक तेज हवा चलने के ंकारण मुख्य सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को दुकानों पर खड़े होकर बारिश से बचना पड़ा। गांव में यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को बारिश, सर्दी, और गर्मी के मौसम में दुकानों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Half an hour of rain along with thunderstorms flooded roads, relieving heat


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/half-an-hour-of-rain-along-with-thunderstorms-flooded-roads-relieving-heat-127365724.html

No comments:

Post a Comment