ग्राम उमरी (सातनेर) निवासी 15 वर्षीय अजय पिता दिनेश की लाश गुरुवार काे नीम के पेड़ से लटकी मिली। ग्रामीणों के अनुसार अजय मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। आठनेर थाना प्रभारी दादू सिंह टेकाम ने बताया कि नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका शव तीन दिन पुराना है। क्षेत्र में पेड़ हाेने अाैर अधिक घना हाेने से वहां कोई भी नहीं जाता-आता था, लेकिन 3 दिनों के बाद दुर्गंध अाने पर लोगों ने देखा ताे उमरी गांव का अजय का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। लाश खराब हाे गई थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/three-day-old-corpse-of-deranged-young-man-found-hanging-from-neem-tree-127448623.html
No comments:
Post a Comment