शहर में गुरुवार को 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है। लगातार बढ़ती जा रही पॉजिटिवों की संख्या से शहर के लोग घबराने लगे हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में खरगौन से शहर वापस लौटी एक 27 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा एक होटल में क्वारेंटाइन रिफाइनरी में काम करने आए मजदूरों में से 2 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसी के साथ विधानसभा क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। जिसमें से सबसे ज्यादा 6 पॉजिटिव दूसरे प्रदेशों से रिफाइनरी में काम करने वाले है,जो होटल में क्वारेंटाइन थे। गौरतलब है कि पॉजिटिव मरीजों में से 2 की माैत हो चुकी है।1 ठीक होकर घर वापस आ चुका है। वहीं 7 पॉजिटिव मरीज को बीएमसी में रखा गया है।
बीएमओ एवं सिविल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को जांच रिपोर्ट में 3 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें से एक महिला एवं 2 पुरुष पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव 27 वर्षीय महिला की हिस्ट्री लेने पर पता चला कि उसके पति सरकारी नौकरी में रहकर खरगौन में काम कर रहे हैं। महिला भी उनके साथ खरगौन में रह रही थी। जो 8 जून को छोटी बजरिया स्थित अपने घर वापस आई थी। शहर में आने के बाद महिला को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिला को होम क्वारेंटाइन कर सिविल अस्पताल में कोरोना के जांच सैंपल लिए गए थे।
जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला पॉजिटिव पाई गई है। वहीं रिफाइनरी शटडाउन में दूसरे प्रदेशों से काम करने के लिए आए होटल में क्वारेंटाइन मजदूरों में से 2 मजदूरों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनकी उम्र 47 एवं 48 वर्ष की है। इन तीनों पॉजिटिवों को एंबुलेंस की मदद से बीएमसी भेजा गया है। पॉजिटिव की सूचना पर एसडीएम अमृता गर्ग,तहसीलदार संजय जैन, बीएमओ एवं सिविल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और यहां 5 मकानों का कंटेनमेंट जोन बनाया गया। साथ ही नगर पालिका के द्वारा पॉजिटिव मरीज के मकान एवं आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है। इस मौके पर पुलिस विभाग,नगर पालिका एवं राजस्व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इंजीनियर निकला कोरोना पॉजिटिव
डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को मिले 33 वर्षीय पॉजिटिव युवक की हिस्ट्री लेने पर पता चला कि वह रिफाइनरी में टेक्नीकल कूलिंग कंपनी का मालिक और इंजीनियर है। जो अपने 3 साथियों के साथ रिफाइनरी के शटडाउन में काम करने के लिए सिवनी से बीना आया हुआ था। जो राम वार्ड में 5 जून से एक किराए के मकान में रुका हुआ था। जिसे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया गया था। जिसका क्वारेंटाइन 19 जून को पूरा हो गया था। जिसके बाद 20 जून को युवक का कोरोना जांच का सैंपल लिया गया था। सैंपल लेने के बाद जांच रिपोर्ट नही आने तक उन्हें घर में ही रहने के सलाह दी गई थी। जो बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक को देर रात एंबुलेंस से बीएमसी भेजा गया था। साथ ही पॉजिटिव के कांटेक्ट में आए 3 अन्य लोगों को संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।
केसली में मिले 3 पॉजिटिव, लोगों में मचा हड़कंप
अभी तक केसली नागर कोरोना महामारी से दूर था लेकिन नगर में 3 कोरोना पाजीटिव मिले ने से हड़कंप मच गया। कोरोना मरीज मिलते ही प्रशासन के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला एवं कंटेनमेंट क्षेत्र में बेरीकेटिंग्स कर पुलिस को तैनात किया गया है। प्रशासन को खबर लगते ही डिप्टी कमिश्नर एवं डिप्टी कलेक्टर सागर ने केसली नगर के प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया एवं तैनात अधिकारी कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। मौके पर पहुंचकर अधिकारी तहसीलदार कमलेश अग्रवाल, सीईओ राजेश पटैरिया, बीएमओ डॉक्टर सत्यम सोनी, नायब तहसीलदार देवेंद्र कछवाहा, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह जगेत, नायब तहसीलदार राघवेंद्र पटेल सहित पुलिस के जवान प्रभावित क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने जनता जनार्दन से अपील की है कि प्रशासन का सहयोग करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/khargone-woman-in-chota-bajaria-and-quarantine-2-laborers-positive-in-hotel-127448626.html
No comments:
Post a Comment