Wednesday, June 3, 2020

घर के सामने बोलेरो खड़ी करने की बात पर पड़ोसियों में मारपीट

अशोक नगर में रास्ते में बोलेरो खड़ी करने की बात पर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल युवक को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। माणकचौक थाने में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के 5 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मारपीट में अशोक नगर निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद सउद पिता मोहम्मद रफीक को सिर में चोट लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया। पुलिस के अनुसार मोहम्मद सउद ने मंगलवार रात को इकबाल उर्फ सोनू के घर के सामने अपनी बोलेरो खड़ी की। बोलेरो हटाने का कहने पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई।

मोहम्मद इकबाल उर्फ सोनू की रिपोर्ट पर मोहम्मद सउद उसके भाई मकसूद तथा मां जाएदा पति रफीक के खिलाफ तथा मोहम्मद मकसूद की रिपोर्ट पर मोइनउद्दीन सैयद, उसके बेटे आसिफ, एजाज पिता फैयाज, मोहम्मद इकबाल उर्फ सोनू तथा फैयाज के खिलाफ मारपीट की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/neighbors-fight-over-the-matter-of-erecting-a-bolero-in-front-of-the-house-127372764.html

No comments:

Post a Comment