Wednesday, June 24, 2020

गांधी मैदान पर खिलाड़ियों ने मनाया ओलंपिक डे

जिला हॉकी संघ ने मंगलवार को यहां गांधी मैदान पर बाल खिलाड़ियों की मौजूदगी में ओलंपिक डे मनाया। हर वर्ष 23 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक डे मनाया जाता है। वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी दीपक जेम्स ने बच्चों से कहा कि हर खेल से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हार और जीत तो लगी रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें कोशिश करते रहना चाहिए। जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी ने कहा कि यह दिवस खेलों को समर्पित है। आपको फाइटर बनना है, हार-जीत खेल का हिस्सा है। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी साजिद मालिक, राजू हरदुआ, रवि हरदुआ, आरिफ खान, मनीष कोलते, रितेश श्रीवास, दीपक कोल, सन्नी जेम्स सहित जिला हॉकी संघ के अन्य सदस्य और जूनियर खिलाड़ी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/players-celebrated-olympic-day-at-gandhi-maidan-127445145.html

No comments:

Post a Comment