बाजार खुलने के बाद भीड़ बढ़ने और अव्यवस्था फैलने जैसी स्थिति देखने के बाद रासेयो के स्वयं सेवक लोगों को जागरूक करने में जुट गए हैं। इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से शहर में स्थित सभी बैंक एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र, बैंक आदि में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन रखने गोला (सर्कल) बनाने का काम किया जा रहा है। जिससे लोग दो गज की दूरी पर बने इन गोलों में खड़े हों एवं अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र न हो।
टीम का नेतृत्व कर रहे मुक्त ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल तवरेज ने बताया कि स्वंयसेवकों द्वारा रेल्वे स्टेशन से लेकर, अप्सरा टॉकीज, राधा तिराहा से मुख्य मार्गों की समस्त बैंक शाखाओं और बैंक एटीएम पर गोले बनाने का काम किया जा रहा है। इस कार्य के लिए दो समूहों मे स्वयंसेवकों को बांटा गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/if-you-see-the-crowd-the-volunteers-of-raseo-gathered-to-follow-the-social-distance-127379940.html
No comments:
Post a Comment