हिरन नदी के दर्जन भर से अधिक घाटों में रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। माफिया नदी को छलनी करने में लगे हुए हैं। देर रात शुरू हुआ अवैध उत्खनन सुबह पौ फटने तक जारी रहता है। यही नहीं रात में हाईवा और डंपरों ने रेत को ठिकाने लगा दिया जाता है। ये वाहन गांधीग्राम से होकर निकलते हैं, जिसके चलते सड़क के परखच्चे भी उड़ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि साठगांठ से रेत का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है, क्योंकि लॉक डाउन के दौरान पुलिस की चौकसी के बाद भी अवैध उत्खनन चलता रहा।
सूत्रों के अनुसार हिरन नदी के कूड़ा, घोराकोनी, देवरी कूकरई, खिन्नी घाटों में अवैध उत्खनन किया जा रहा है। रात नौ बजे ही माफिया के वाहन घाटों पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद मशीनों से अवैध उत्खनन कर रेत हाईवा और डंपरों में लोड की जा जाती है। कूंड़ा से कंजई होते हुए वाहन सीधे गांधीग्राम पहुंचते हैं। इसके बाद हाईवे के रास्ते ये वाहन पनागर निकल जाते हैं। देर रात शुरू हुआ अवैध उत्खनन सुबह होने तक चलता रहता है। रात भर भारी वाहन चलने से गांधीग्राम से कूंड़ा जाने वाली सड़क कई स्थानों पर खराब भी हो रही है। कूंड़ा-कंजई तिराहे की हालत बेहद खराब है। पूरी सड़क उखड़ चुकी है।
आस-पास ट्रैक्टरों
से हो रही सप्लाई
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैघ रेत ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से सप्लाई की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया बारिश के पूर्व निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गए हैं। इसके लिए रेत की डिमांड भी बढ़ गई है। चूंकि सभी रेत खदानें बंद हैं, इसलिए रेत माफिया चोरी छिपे रेत का अवैध खनन कर मंहगे दामों पर उपलब्ध करा रहे हैं।
इनका कहना है
मैंने अभी थाने का चार्ज लिया है, इसलिए अवैध उत्खनन संबंधी ज्यादा जानकारी मेरे पास नहीं है। यदि क्षेत्र में अवैध उत्खान और परिवहन किया जा रहा तो इससे सख्ती से निपटा जाएगा।
संजय भलावी, थाना प्रभारी गोसलपुर
रेत के अवैध उत्खनन पर लगे रोक
सिहोरा। रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। लोगा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमगंवा, भाटादौन, हरगढ, घुघरा सहित हिरन नदी के कई घाटों पर पुलिस की मिलीभगत से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर घट गया है, जिससे जल समस्या विकराल होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई कर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन अवसर पर साकेत पांडेय, दीपक तिवारी, मुकेश उपाध्याय, मो. ए इमरान मंसूरी, कुलदीप गौतम, मोनू शर्मा, मो ए अमजद सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/deer-sieved-roads-were-also-destroyed-by-heavy-vehicles-127379910.html
No comments:
Post a Comment