श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरकारी हॉस्पिटल में कोरोना की जांच के लिए मंगलवार को पहले पेशेंट के सैंपल का टेस्ट किया गया। यह सैंपल एक आदिवासी समुदाय की ग्रामीण महिला मरीज का था जिसमें सर्दी जुकाम के लक्षण मिलने पर सैंपल लिया गया था। ट्रू नॉट मशीन पर सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। दूसरी ओर एक पुलिस कांस्टेबल में कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उन्हें सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इधर शहर में हर्ष नगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. शिवेंद्र चंदेल ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों के सैंपल रविवार को लिए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं कोविड सेंटर पवारखेड़ा में कोर्ट के बाबू और उनका बेटा को रखा है। जिनकी 14 दिन होने पर दूसरी बार जांच होगी। अन्य लोगों को सोमवार को ही डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/investigation-started-with-true-knot-machine-first-sample-was-negative-127441793.html
No comments:
Post a Comment