Tuesday, June 23, 2020

तेज बारिश, अब तक के काेटे 34.2 से 3.2 मिमी कम बारिश, 3 घंटे में 9.80 लुढ़का पारा

मानसून ग्वालियर की दहलीज पर है और बुधवार काे दस्तक देगा। मानसून के स्वागत में मंगलवार काे शहर में तेज बारिश हुई। इससे अब तक की औसत बारिश (34.2 मिलीमीटर)का कोटा पूरा हो गया। मंगलवार काे सवा घंटे में 31 मिमी बारिश हो गई। इसे जाेड़कर जून में अभी तक 54.2 मिमी बारिश हो चुकी है। 30 जून तक औसत बारिश का कुल कोटा 71.8 मिमी है। यानी जून की बारिश का कोटा पूरा होने के लिए महज 17.6 मिमी पानी गिरने की दरकार है। पिछले वर्ष 23 जून तक ग्वालियर में 83.8 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना है।

बारिश के बाद तीन घंटे के अंतराल में दिन का पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इससे उमस से राहत मिल गई। सुबह 11:30 बजे तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि बारिश के बाद दोपहर 2:30 बजे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते रोज दोपहर 2:30 बजे 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इस तरह बीते रोज की तुलना में 12.4 डिग्री कम दर्ज हुआ।

दिन का पारा सामान्य से नीचे आया
पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री गिरावट के साथ 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 29.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 71 फीसदी रही। यह सामान्य से 14 फीसदी अधिक रही। जबकि शाम की आर्द्रता 95 फीसदी रही। यह सामान्य से 52 फीसदी अधिक रही।

2019 में 3 जुलाई काे आया था मानसून
पिछले वर्ष मानसून ने भले ही 3 जुलाई को दस्तक दी थी लेकिन बारिश अच्छी हुई थी। यानी मानसून सीजन के औसत कोटा से ज्यादा बादल बरसे थे। वहीं 2016 में मानसून ने समय पर यानी 20 जून को दस्तक दी थी लेकिन औसत बारिश का कोटा 790.6 मिमी पूरा नहीं हो पाया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि ग्वालियर चंबल संभाग में इस बार भी मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। 5 फीसदी बारिश कम या ज्यादा हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heavy rain in welcome ... 3.2 mm less rain than so far (34.2 mm), 9.80 mercury rolled in 3 hours


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/heavy-rain-in-welcome-32-mm-less-rain-than-so-far-342-mm-980-mercury-rolled-in-3-hours-127440568.html

No comments:

Post a Comment