ग्राम बड़ापाेरसा निवासी एक अधेड़ ने अपनी बहू को ही अपनी बेटी के अपहरण में फंसाने का षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया है। पुलिस को अपहरण की सूचना मिलने पर िजले के सीमावर्ती थानों में सूचना दी और वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। वहीं सेंवढ़ा पुलिस भी इस मामले में पूछताछ करने पर जैसे ही अधेड़ के घर पहुंचती तो उसकी बेटी घर पर ही काम कर रही थी। अब इस मामले में पुलिस अधेड़ को थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है।
शनिवार को दोपहर 12 बजे करीब अनीश ने शराब पी। इसके बाद शादीशुदा बेटी शबाना को घर में ही अलग कमरे में छिपा दिया। फिर डायल-100 को कॉल कर कहा कि मेरी बेटी का तीन युवक और एक महिला चार पहिया वाहन से अपहरण कर ले गए हैं। डायल-100 ने वायरलैस मैसेज देकर सभी थानाें की पुलिस को अलर्ट किया। कुछ ही मिनटों में पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। भगुवापुरा थाना के साथ-साथ सेंवढ़ा, डीपार, आलमपुर, धीरपुरा समेत सभी थानों की पुलिस सड़क पर खड़ी हो गई और चार पहिया वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। भगुवापुरा पुलिस असलियत जाने के लिए सूचनाकर्ता अनीश के घर पहुंची और जानकारी ली तो सामने आया कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई। अनीश की पुत्री को कमरे से बाहर निकालकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरे साथ कोई घटना नहीं हुई और मुझे पिता ने ही छिपा दिया था। बहू से बदला लेने के लिए अनीश ने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। भगुवापुरा थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि डेढ़ महीने पहले बड़ापोरशा निवासी अनीश उर्फ धुनिया खान पर उसकी बहू ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया था। हाल में ही वह जेल से बाहर आया। जबकि उसकी बहू थरेट में रह रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/datiya/news/father-in-law-conspired-to-kidnap-daughter-in-law-police-found-daughter-at-home-127431908.html
No comments:
Post a Comment