नगर की शीतला गंज में चोरों ने छत के रास्ते चार दुकानों के ताले ताेड़े और दो दुकानों के अंदर से करीब 85 हजार की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है।
इंदरगढ़ की शीतला गंज निवासी फरियादी केशव पुत्र रामगोपाल गोस्वामी ने बताया कि उसकी स्टेशनरी की दुकान है। वह शुक्रवार रात 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया और शनिवार को सुबह 7 बजे केशव दुकान के अंदर घुस कर देखा तो पिछले दरवाजे के गेट के पास की खिड़की टूटी हुई थी ओर सामान बिखरा पड़ा था। गुल्लक का ताला टूटा था। कोई चोर दुकान से गुल्लक से सात हजार नगदी सहित कुल 60 हजार कीमत का सामान गायब था। वहीं पास में ही स्थित रोहित दांतरे की दुकान से चोर 25 हजार रुपए गुल्लक से पार कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने दो और दुकानों के भी ताले तोड़े, लेकिन इन दुकानों से चोर सामान नहीं ले जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर छत के रास्ते से अंदर घुसे थे और चोरी करने के बाद छत के रास्ते से ही फरार हुए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/datiya/news/thieves-break-locks-of-4-shops-cross-85-thousand-goods-from-2-shops-127431906.html
No comments:
Post a Comment