Wednesday, June 24, 2020

काेराेना पाॅजिटिव हुए तीन लाेगों के 14 दिन पूरे, दूसरा सैंपल लेने का इंतजार

भारतीय स्टेट बैंक की बिजनेस ऑफिस के चीफ मैनेजर के संपर्क में आने से संक्रमित हुए काेर्ट के रिकार्ड रूम के सहायक अभिलेखापाल व उनका इलेक्ट्रिशियन बेटा व बैंक में एसाेसिएट की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी। तीनाें काे संक्रमित के संपर्क में आने के बाद 10 जून काेविड सेंटर में भेजा गया था। बुधवार काे तीनाें पाॅजिटिव केस काे 14 दिन पूरे हाे गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग तीनाें के दूसरे सैंपल की जांच करवाएगा, लेकिन अभी तक यह दूसरा सैंपल नहीं लिया गया है। तीन पाॅजिटिव में से दाे लाेगाें काे पवारखेड़ा काेविड सेंटर में रखा गया है। इसमें काेर्ट के सहायक अभिलेखापाल और उनका बेटा पवारखेड़ा में ही है। जबकि बैंक में एसाेसिएट महिला काे इटारसी में रखा है।
तीनों लोगों का दूसरा सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा
दूसरा टेस्ट सैंपल भी करेंगे, चौहान साहब से पूछकर करवाएंगे। बैतूल-हरदा से तुलना मत कराे। वहां स्थिति अलग है। हम सही कर रहे हैं। वाे वायरस वाले हैं, इसलिए जांच करवाएंगे।
डाॅ.सुधीर जैसानी,सीएमएचओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/kareena-positive-three-days-complete-for-14-days-waiting-for-another-sample-127445119.html

No comments:

Post a Comment