Saturday, April 18, 2020

चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाने आए दुकानदार से पुलिस ने पूछा, लॉकडाउन में थाने आ गए; अनुमति कहां है?

थाने वालों को लॉकडाउन का बहाना मिल गया है। पुलिस लोगों की चोरी की रिपोर्ट नहीं लिख रही बल्कि फरियादी से ही सवाल किया जा रहा है कि लॉकडाउन में थाने तक कैसे आ गए। तुम्हारे पास अनुमति है।
शनिवार को यह घटना सामने आई है जिसमें माधवनगर पुलिस ने विद्यापतिनगर में रहने वाले मनोज सरवन की रिपोर्ट नहीं लिखते हुए उसे यह कहकर भगा दिया कि लॉकडाउन के बाद आना। दरअसल सरवन की मुनिनगर तालाब के समीप एव्हरफ्रेश की दुकान है। रात में अज्ञात बदमाश दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखी नमकीन की थैलियां, सिगरेट, पाउच समेत 30 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए। पड़ोसियों से सरवन को पता चला तो वह दुकान पहुंचा व डॉयल 100 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची व दुकानदार को थाने ले गई। सरवन ने बताया कि वहां दीवानजी ने नाम पता नोट कर लिया। एक घंटे बाद अधिकारी आए तो उन्हें घटना बताई तो वह मुझे ही कहने लगे कि लॉकडाउन में घूमने की परमिशन होनी चाहिए। मैंने कहा कि मैं फरियादी हूं और चोरी हुई है इसलिए सूचना दी थी। मैं खुद थाने नहीं आया बल्कि डॉयल 100 की गाड़ी मुझे लेकर आई। इतना बताने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट नहीं लिखना गलत है, मामला मेरी जानकारी में नहीं है मैं पता करता हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The policeman asked the shopkeeper who came to the police station to report the theft, came to the police station in lockdown; Where is the permission?


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/the-policeman-asked-the-shopkeeper-who-came-to-the-police-station-to-report-the-theft-came-to-the-police-station-in-lockdown-where-is-the-permission-127195676.html

No comments:

Post a Comment