हजीरा में होम क्वारेंटाइन किया गया गोरखपुर का युवक चुपचाप भाग निकला। जब उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली गई तो पहले डबरा और फिर दतिया मिली। ग्वालियर से लेकर दतिया और झांसी तक की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। 24 घंटे बाद ही वह दतिया में पकड़ा गया। दतिया पुलिस ने रविवार रात ग्वालियर पुलिस को सूचना दी।
उप्र के गोरखपुर का रहने वाला करण पुत्र रामवृत यादव ग्वालियर में अपने पिता के साथ रहता है। यह लोग यहां रहकर नौकरी करते हैं। गई। जब वह अस्पताल दिखाने गया तो उसे होम क्वारेंटाइन कर दिया गया। टीआई हजीरा आलोक परिहार ने बताया कि शनिवार शाम को वह घर से शक्कर लेने जाने की कहकर निकल गया। इसके बाद घर लौटकर नहीं आया। उसके पिता ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह पहले डबरा आ रही थी। सुबह उसकी लोकेशन दतिया आने लगी। दतिया के गोराघाट इलाके में चेकिंग पॉइंट लगा दिया गया। टीआई गोराघाट अजय चान्ना ने बताया कि रविवार शाम को गोराघाट इलाके में सर्चिंग चल रही थी, इस दौरान एक युवक दिखा। उससे जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम करण बताया। पहले खुद को दतिया का बता रहा था। जब फोटो से मिलान किया गया तो वही निकला।
होम क्वारेंटाइन युवक मोहल्ले में घूम रहा था लोगों ने पुलिस बुलाई
जनकगंज निवासी एक युवक मुंबई से आया है। जिसे होम क्वारेंटाइन कराया गया है। वह मोहल्ले में अपने कुत्ते को टहला रहा था। लोगों ने उसे टोका तो हंगामा कर दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने उसे घर में रहने की सलाह दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/quarantine-youth-fleeing-hazira-24-hours-later-caught-in-datia-127201788.html
No comments:
Post a Comment