Saturday, April 18, 2020

दो मरीज भागे, बाद में पकड़े गए, ढाई घंटे शहर में घूमती रही कोरोना रोगी

जिला अस्पताल स्थित आइसाेलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती दाे काेराेना पाॅजिटिव मरीज भाग गए। इसमें से एक महिला को पंधाना रोड धर्मकांटा व पुरुष मरीज को उसके घर से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़कर पुन: भर्ती कराया। पदमनगर कॉलोनी में एक घर के बाहर शनिवार सुबह 8 बजे एक महिला अस्पताल का एप्रिन पहने बैठी हुई थी। उसके हाथ में फाइल पर मरीज का नाम व कोविड-19 लिखा हुआ देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लाेगाें ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग काे फोन लगाया। इस बीच महिला क्षेत्र में ही घूमती रही। ढाई घंटे बाद महिला को पंधाना रोड धर्मकांटा के पास से पुलिस ने पकड़कर आइसोलेशन वार्ड लाकर छोड़ा। इधर, लाल चौकी क्षेत्र का एक मरीज शनिवार सुबह घर पहुंच गया। उसने परिजन व पड़ोसियों से कहा कि मेरी छुट्‌टी हो गई है। परिजन घबरा गए। हेल्पलाइन पर फोन लगाया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान तलाश करती हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम पहंुची। यहां से मरीज को पकड़कर लाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two patients run away, later caught, two and a half hours Corona patients roaming the city Coronavirus in India, MP Coronavirus Cases, Virus Cases in MP, COVID-19 Cases, Corona Virus Cases in Bhopal, Coronavirus Update in Madhya Pradesh, coronavirus MP, Coronavirus Outbreak In MP


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/two-patients-run-away-later-caught-two-and-a-half-hours-corona-patients-roaming-the-city-127195648.html

No comments:

Post a Comment