Saturday, April 18, 2020

माैत की सूचना मिलते ही परिजन ने फाेन बंद किए, प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार

शहर के येलाे जाेन अस्पताल में पीथमपुर से अाकर भर्ती हुए एक मरीज की शुक्रवार काे माैत हाे गई। अस्पताल में सिर्फ पत्नी उनके साथ हाेने से उनका अंतिम संस्कार नहीं हाे सका। शुक्रवार से लेकर शनिवार तक अंतिम संस्कार करने के लिए प्रशासन ने उनके परिजन के नंबर पर संपर्क किया, उनके फाेन बंद थे। इसके बाद शनिवार देर शाम अस्पताल स्टाफ, शहरवासी व प्रशासन ने मिलकर युवक का अंतिम संस्कार की प्रक्रिया देर शाम पूरी करवाई।
येलाे जाेन के गेटवेल अस्पताल में उदय कुमार तबीयत खराब हाेने के चलते भर्ती हुए थे। यहां उनकी पत्नी उनके साथ रहकर इलाज करवा रही थी। उपचार के दाैरान परिजन लगातार फाेन पर पति की तबीयत व हालचाल पूछ रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला की उदय की माैत हाे गई है, ताे परिजन ने अपने-अपने फाेन बंद कर लिए। इसके बाद सिर्फ पत्नी के हाेने से उनके अंतिम संस्कार में परेशानी की समस्या खड़ी हाे गई। इस दाैरान स्थानीय प्रशासन काे इसकी जानकारी मिली, ताे नायब तहसीलदार रीतेश जाेशी माैके पर पहुंचे। इसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने मुक्तिधाम में सामग्री की व्यवस्था की। इसके अलावा येलाे जाेन अस्पताल के कर्मचारी विजय चावरे, नरेश गाेंडाले, सूरज व एंबुलेंस चालक सुभाष ने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया करवाई। नायब तहसीलदार जाेशी ने बताया इसके बाद केंट कर्मचारियाें काे बुलाकर एंबुलेंस व सभी काे पूरी तरह सैनिटाइज करवाया गया।
पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद अस्पताल दस्तावेज लेने पहुंचे पुत्र ने भी दिया सहयाेग : इसी अस्पताल में सुबह कांग्रेसी नेता प्रदीप जैन की भी माैत हुई। दाेपहर में उनका अंतिम संस्कार करने के बाद उनके बड़े बेटे साैरभ जैन अस्पताल में दस्तावेज लेने पहुंचे, ताे उन्हें मामले की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हाेंने तत्काल अस्पताल स्टाफ काे सहायता राशि दी व प्रशासनिक अधिकारियाें से भी संपर्क कर जल्द से जल्द अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने की चर्चा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
As soon as the information of Maith was received, the family closed the fines, the administration conducted the last rites.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/as-soon-as-the-information-of-maith-was-received-the-family-closed-the-fines-the-administration-conducted-the-last-rites-127195628.html

No comments:

Post a Comment