Monday, April 20, 2020

नेपरी दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने के लिए कराई 400 से अिधक लोगों की शिनाख्त

नेपरी दुष्कर्म केस को ट्रेस करने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ने सोमवार को पंचायत भवन में पीड़ित बच्ची से 400 से अिधक लोगों की शिनाख्त कराई। पहचान के दौरान चिह्नित किए 5 लोगों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। डीएनए टेस्ट के लिए उनके ब्लड सैंपल भी कराए जाएंगे।
सोमवार को नेपरी के पंचायत भवन में पुलिस ने 18 से 45 साल के 450 युवकों की पहचान कराने के लिए उन्हें पंचायत भवन पर बुलाया गया। दोपहर 3 बजे जब दुष्कर्म पीड़ित बालिका थक गई और उसने लोगों की पहचान करने से मना कर दिया तब पुलिस ने शिनाख्त का काम अगले दिन तक के लिए रोक दिया। सोमवार काे एलईडी स्क्रीन पर गांव के लोगों के फोटो देखकर पीड़ित बालिका ने कपड़े, बाल व कान में छेद के आधार पर 5 लोगों के हुलिए पर शक किया है पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और उनके ब्लड सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट कराएगी।

मामले में 1500 लोगों की शिनाख्त कराएगी पुलिस
दुष्कर्म के आरोपी को पीड़ित बालिका शक्ल देखकर पहचान लेगी, उसके ऐसे बयान को बल देते हुए पुलिस ने नेपरी गांव के 18 से 45 साल के 1500 युवकों की सूची तैयार की है। इन सभी लोगों को पुलिस एक-एक कर बालिका के सामने लाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police action in Nepri rape case, identified more than 400 people to catch the accused of rape


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/kailaras/news/police-action-in-nepri-rape-case-identified-more-than-400-people-to-catch-the-accused-of-rape-127208047.html

No comments:

Post a Comment