सुदामा नगर में शबरी उद्यान बड़ा कुआं के पास के रहवासियों की पानी की परेशानी बुधवार काे दूर हाे गई। क्षेत्र में पाइप लाइन से पानी नहीं आ रहा था। तीन दिन की कोशिश के बाद निगम की टीम को फॉल्ट मिला तो पता चला कि पाइप में पेड़ की 13 फीट लंबी जड़ फंसी हुई थी। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि वार्ड 83 सुदामा नगर में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत मिल रही थी, जबकि पानी टंकी से फुल प्रेशर से जा रहा था। ब्लॉक का पता लगाने के लिए निगम कर्मचारियों ने टंकी से थोड़ी दूर गड्ढे किए। इस दौरान पाइप में जड़ फंसी मिली। इसे निकालकर लाइन चालू की। इससे लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/13-feet-long-root-stuck-in-the-pipe-stopped-water-127221272.html
No comments:
Post a Comment