अादिवासी लाेक संस्कृति के पर्व भगाेरिया हाट शुक्रवार काे अमझेरा में लगा। सुबह से ही 30 से 35 ग्रामों के लोग आना शुरू हो गए। दोपहर बाद थाने के पीछे ग्राउंड पर भगोरिया की शुरुअात हुई। दो से ढाई घंटे सतत लोक नृत्य चला। इसमें मांदल की थाप अाैर बांसुरी की तान पर हाथों में रंग-बिरंगी छतरिया लिए अलग-अलग टोलियां राउंड के साथ जमकर थिरकते हुए चली।
इसमें युवा-युवतियां व बुजुर्ग भी थे। भगाेरिया में 60 मांदल टीमें पहुंची थी। सभी का मंच से सभी मांदल टीमों का सम्मान कर 500 रु. की नकद प्रोत्साहन राशि दी। मंच पर विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश ग्रेवाल मौजूद थे। मैला मैदान पर मेला घुमकर लाेगाें ने झूलों का अानंद लिया। खेल-खिलौने व व्यंजनाें की दुकानें मैन मार्ग से थाना मार्ग, चालनी रोड व मनावर मार्ग पर लगी थी। भगोरिया पर्व देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी आरएल मीणा दल बल के साथ माैजूद थे। एसएफ के जवान तथा राजगढ़, राजोद से आया पुलिस बल भी तैनात रहा। ग्राम पंचायत ने पेयजल की माकूल व्यवस्था की थी।
बिल्दा में 30 मांदल टीम पहुंची, जनप्रतिनिधियाें ने किया सम्मान
गंधवानी| ग्राम बिल्दा में शुक्रवार को भगोरिया हाट में अंचल के लोग मांदल की थाप पर जमकर थिरके। हार-कंगन, कुल्फी और झूले-चकरी का आनंद लिया।
ग्रामीणाें ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर भगोरिया पर्व की शुभकामनाएं दी। लगभग 30 ढाेल व मांदल लेकर ग्रामीण पहुंचे थे। भाजपा की अाेर से जिपं सदस्य करण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष मोहन मुलेवा, सीताराम निगवाल के साथ कई कार्यकर्ताअाें ने मंच से सम्मानित किया।
वहीं विधायक व वनमंत्री उमंग सिंघार की ओर से नकद राशि देकर मांदल दलाें काे सम्मानित किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल सिंह बरनाला, किसान कांग्रेस अध्यक्ष आशिक खान, ठाकुर भाई, सरपंच खेड़ली हनुमान मनोहर भाई, पिपल्दा सरपंच सूरज, सरपंच बिल्दा हंसराज पावर, सोनू गुप्ता, लक्की राठौड़, जीतेश चौहान सहित कार्यकर्ता माैजूद थे। तहसीलदार सुनील करवरे, नायाब तहसीलदार नेहा शाह, एसडीओपी करण सिंह रावत, गंधवानी टीआई एमटी बैग प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मौजूद थे।
20 मांदल टीम पहुंची, भाजपा-कांग्रेस व जयस ने मंच लगाकर पुरस्कृत किया
मनावर| शुक्रवार को मेला मैदान में भगोरिया हाट की धूम रही। करीब 20 ढोल-मांदल टीम पहुंची। नेताओं के मंच मेला मैदान में सजे हुए थे। कांग्रेस की ओर से विधायक डॉ. हीरालाल अलावा का मंच लगा था। जिस पर कांग्रेस नेता शिवराम पाटीदार, संतोष काकरेचा, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र दरबार, सुनील स्टार, मिलन अलावा के साथ अन्य नेता माैजूद थे।
दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री उमंग सिंगार के समर्थक किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश पंवार ने भी मंच लगाया था। जिस पर ओम सोलंकी, हरीश खंडेलवाल आदि नेता माैजूद थे। वही जयस के लालसिंह बर्मन ने भी अपना मंच लगाया था। राकेश बर्मन, कैलाश राणा सहित बड़ी संख्या में जयस कार्यकर्ता मंच पर थे। अधिकतर समय भीड़ वहीं पर नजर आई।
जयस के राजू सोलंकी ने सभी के लिए पानी की व्यवस्था की। भाजपा ने भी अपना मंच लगाया था। इस पर मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार, सचिन पांडे, भाजपा जिला मंत्री महेंद्र परिहार, समीर मल जैन, सुरेश पाटीदार, गोपाल पाटीदार, जनपद अध्यक्ष योगेंद्र मुुुवेल, हरिओम पाटीदार, ग्यारसीलाल ठाकुर आदि माैजूद थे।
4 मांदल टीम पहुंची, सरपंच प्रतिनिधि ने सम्मानित किया
पड़ियाल| आदिवासी लोक संस्कृति का भगोरिया मेला शुक्रवार को पड़ियाल में लगा। बड़ी संस्था में ग्रामीण रंग बिरंगी वेशभूषा में शामिल हुए। व्यंजन, महिला साैंदर्य सहित खिलौने की दुकानें लगी। लाेगाें ने जमकर खरीदी की। देर शाम तक ग्रामीणाें ने मेला घूमकर मांदल की थाप पर नृत्य किया। भगोरिया में चार मांदल टीम पहुंची थी। सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्रसिंह अलावा, उपसरपंच सरदार अलावा ने सभी का सम्मान कर लिफाफे देकर पुरस्कृत किया। केबिनेट मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल की अाेर से पड़ियाल प्रतिनिधि उत्तम अलावा ने पुरस्कृत किया। पंचायत ने पानी की व्यवस्था की। पुलिस टीम तैनात रही।
आदिवासी समाज सोमवार को मनाएगा त्योहार
टांडा| धार, झाबुआ, अालीराजपुर जिले में इस समय भगोरिया पर्व की धूम है। मालवा-निमाड़ के विभिन्न स्थानों पर भगोरिया हाट लग रहे हैं। इस वर्ष आदिवासी समाज रविवार को होली का दहन करेगा एवं सोमवार को होली मनाएगा। जबकि कैलेंडर के हिसाब से होलिका दहन सोमवार एवं धुलेंडी मंगलवार को है। आदिवासी समाज ने प्रेस नाेट जारी कर बताया हमारे पूर्वज मंगलवार को पूजा पाठ से लेकर विभिन्न शुभ कार्य नहीं करते है। इसीलिए 1 दिन पहले हम होलिका दहन करेंगे एवं सोमवार को त्याेहार मनाएंगे। आदिवासी समाज की परंपरा यह रहती है कि जिस दिन अंतिम भगोरिया हाट रहता है उस दिन समाज होलिका दहन करता है। इस वर्ष अंतिम भगोरिया बाग का है। लेकिन आदिवासी समाज होलिका दहन रविवार को कर रहा है। यानी जिस दिन सोमवार को बाग का भगोरिया है उस दिन पूरे टांडा क्षेत्र में आदिवासी समाज त्याेहार मनाएगा।
बिल्दा में मांदल टीम काे पुरस्कृत करते जनप्रतिनिधि।
अमझेरा. अादिवासी लाेक संस्कृति पर्व भगाेरिया हाट में मांदल की थाप पर युवाअाें व महिलाअाें ने किया नृत्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-folk-dance-063009-6794391.html
No comments:
Post a Comment