नगर की पार्वती नदी में रामपुरा डेम से छुड़ाए गए पानी का संग्रह तेजी के साथ हो रहा है। जिसे नगर पालिका को गर्मी भर जलापूर्ति के लिए बचाना चुनौती पूर्ण है। इसके लिए सर्चिंग के लिए अमले को सख्ती दिखानी होगी। अन्यथा पानी चोरी होने से नगर में जल संकट की स्थिति बन सकती है।
बारिश के पानी को नगर पालिका ने समय रहते बैराज की शटरें लगाकर रोक लिया था। जिससे बैराज पानी से लबालब भरा गया था, लेकिन सर्चिंग टीम अमले की लापरवाही के कारण आसपास के क्षेत्रों में जमकर पानी की चोरी करके उसका दोहन किया गया। जिससे नदी सूख गई थी। नदी को वापस भरने के लिए रामपुरा डेम से पानी 27 फरवरी को छोड़ा गया था। जो अब नगर के बैराज तक पहुंच चुका है। उक्त पानी को बचाने के लिए नपा अमले के सर्चिंग दल को अलर्ट होकर निगरानी करनी होगी। क्योंकि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 12 महीने सब्जी लगाने का कार्य होता है। जो नदी के पानी का उपयोग करते हैं। रेतीघाट के बाद से दर्जनों मोटरें चल रही हैं। जिससे सिंचाई के लिए पानी लिया जाता है।
पार्वती नदी में रामपुरा डैम से छोड़े गए पानी का संग्रहण नगरपालिका के लिए बचाना चुनौतिपूर्ण है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-till-the-time-the-water-is-collected-napa-will-have-to-do-strict-search-064021-6787281.html
No comments:
Post a Comment