Thursday, March 5, 2020

एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले 4 नाबालिग सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार


नगर के कन्नौद रोड स्थित ओरिएंटल बैंक के एटीएम से रुपए चुराने के लिए तहस-नहस करके रख दिया था। इस दौरान उसका सायरन बजने से भाग गए थे, लेकिन चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए थे। जब पुलिस ने इसे खंगाला तो उसमें से एक नाबालिग पकड़ में आ गया। उसके बाद उसके तीन अन्य साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने चारों नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

नगर के कन्नौद रोड स्थित अदालत के सामने ओरिएंटल बैंक के एटीएम में तीन मार्च को तोड़ फोड़ करके रुपए चोरी करने का प्रयास किया गया था। इस दौरान सायरन बजने के कारण तथा पुलिस आने से बदमाश भाग गए थे। जब पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें से एक नाबालिग को फुटेज के आधार पर मुखबिर की सूचना पर मेवाड़ा कॉलोनी से पकड़ा। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने तीन अन्य नाबालिग दोस्तों के नाम बताए। चारों नाबालिगों ने वारदात करना कबूल की तथा साथ ही 23 जनवरी को नए बस स्टैंड पर एक गुमठी के ताले तोड़ना भी स्वीकार किया। यह सभी नाबालिग थाने के आसपास के इलाके इंद्राकॉलोनी, मालवीय नगर, सुभाष नगर के रहने वाले हैं तथा उनकी आयु भी 16 साल के आसपास है।

चोरी के दौरान रखते थे औजार: जब पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ा तो उनके पास मिले औजारों को देखकर दंग रह गई। उनके घर से पेंचकस, फनर, कुल्हाड़ी, रॉड आदि औजार मिले। इन औजारों से ही एटीएम को तोड़ा गया था। टीआई अरूणा सिंह ने बताया कि सभी नाबालिगों को नाबालिगों को गिरफ्तार किया जाकर बाल न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में टीआई अरूणा सिंह, एसआई उपेंद्र पाराशर, शिवलाल वर्मा, एएसआई सुरेश राज, जितेंद्र, शैलेंद्र, विनोद व राजेंद्र की भूमिका रही।

पहले भी हुआ इसी एटीएम को तोड़ने का प्रयास: नगर के कन्नौद रोड स्थित ओरिएंटल बैंक के एटीएम को पहले भी तोड़-फोड़ करके चोरी का प्रयास किया गया था। हालांकि उसमें दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-4-minors-vandalized-at-atm-arrested-with-the-help-of-cctv-footage-064025-6787218.html

No comments:

Post a Comment