सनावद | सोमवार को कृषि उपज मंडी में डालर चने की आवक में तेजी रही। लेकिन किसानों को मांग अनुरुप भाव नहीं मिलने से उन्होंने जमकर हंगामा किया। किसान सुनील व जितेंद्र ने बताया अधिकारियों ने मंडी में बोली लगाने का काम 11.30 बजे शुरु किया। जिसमें डॉलर चने की बोली 3500 से 4000 रुपए तक लगाई जा रही थी। 3 से 4 व्यापारी बोली में हिस्सा ले रहे थे। जबकि मंडी में करीब 60 से 70 व्यापारियों का पंजीयन हैं। कम व्यापारी आने से बोली भी कम लगाई जा रही थी। इंदौर मंडी में डॉलर चने का भाव 5800 रुपए तक है। सोमवार को डॉलर चने की अधिक आवक हुई। मंडी के अधिकारी व व्यापारियों की सांठगांठ से चने के भाव कम कर दिए। किसानों ने मंडी सचिव बीएस परिहार व अन्य कर्मचारियों को बुलाकर अपनी समस्या बताई। जिस पर सचिव ने किसानों को समझाकर उनकी समस्या का निराकरण करते हुए बोली लगाने का कार्य शुरु करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-protest-not-found-fair-price-farmers39-uproar-063646-6762948.html
No comments:
Post a Comment