Monday, March 2, 2020

उत्कृष्ट स्कूल को बनाया स्वाध्यायी केंद्र, कई कक्षों में छोटी-छोटी बेंचों पर दो-दो विद्यार्थी दे रहे थे परीक्षा


हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। नगर के तीनों केंद्र पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को चेकिंग के बाद प्रवेश दिया। कई विद्यार्थी अपने मोबाइल व पर्स लेकर केंद्रों पर पहुंचे। लेकिन केंद्राध्यक्षों की सख्ती के कारण कोई भी विद्यार्थी प्रवेश द्वार के अंदर मोबाइल व अन्य सामग्री के साथ जूते चप्पल भी कक्षों में नही ले जा सके। सभी विद्यार्थियों ने कक्षों के बाहर जूते चप्पल उतार कर कक्षों में प्रवेश किया। इंदौर सहायक संचालक शशिकांत गुबरेले ने तीनों केंद्रों का निरीक्षण किया।

नगर के शासकीय बालक उत्कृष्ट उमावि वाले केंद्र पर छोटी-छोटी बेंच पर दो-दो विद्यार्थियों की व्यवस्था को देख कर नाराजगी व्यक्त की। 10 कमरों में 490 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। स्वाध्यायी केंद्र को विभाग ने संवेदनशील केंद्र भी बनाया है। सहायक संचालक ने छोटी बेंच की जगह बड़ी बेंच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बीईओ सुदामा सोलंकी ने केंद्र पर पहुंच कर व्यवस्था देखी। इसके बाद निजी स्कूल में बेंच के लिए पत्र लिखा। केंद्राध्यक्ष अमृत लाल डोंगरे ने हाईस्कूल से बेंचों की व्यवस्था कर ली। लेकिन दो-दो विद्यार्थी बैठ कर परीक्षा दे रहे थे। इस केंद्र को हमेशा स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए केंद्र बनाया जाता है। लेकिन क्षमता से अधिक विद्यार्थियों की संख्या होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सनावद... उड़नदस्तों ने किया केंद्रों का निरीक्षण

सोमवार से शुरु हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों ने विशिष्ट हिंदी का पर्चा हल किया। नगर के 3 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए। एमडीजैन हायर सेकेंडरी स्कूल में केंद्राध्यक्ष डीएम शाक्य ने बताया सहायक संचालक, बीईओ सुदामा सोलंकी व नायब तहसीलदार ने केंद्रों का निरीक्षण किया।

नांद्रा... दर्ज 111 विद्यार्थियों में से 109 ने दी परीक्षा

सोमवार से शुरु कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थियों ने हिंदी विषय का प्रश्न पत्र हल किया। ग्राम के शासकीय उमावि में बनाए केंद्र में दर्ज 111 विद्यार्थियों में से 109 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दो विद्यार्थी अनुपस्थिति रहें। नकल का कोई प्रकरण नहीं बना।

अंदड़... विद्यार्थियों को दिए गुलाब, ताकि शांत मन से दें परीक्षा

_photocaption_अहिरखेडा केंद्र पर गुलाब का फूल देकर व तिलक लगाकर विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। सुबह 9 बजे 12वीं का पेपर शुरू हुआ। केंद्राध्यक्ष महेश निशोद, प्राचार्य व सहायक केंद्राध्यक्ष सुरेंद्रसिंह पंवार, दगड़ू बिरला, ने 144 परीक्षार्थियों का गुलाब का फूल दिए, ताकि शांत चित्त होकर परीक्षा दें। बाद में विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा अच्छी रही। पहला पेपर हिंदी का था।*photocaption*

महेश्वर... बालक व कन्या स्कूल केंद्रों पर हुई परीक्षा

शासकीय कन्या स्कूल स्थित केंद्र पर 198 में से 197 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर 469 विद्यार्थियों में से 433 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश पारे, केंद्राध्यक्ष यशवंत कानूनगो, बलराम भंवर, पीडब्ल्यूडी एसडीओ अजय उपाध्याय ने निरीक्षण किया।

विद्यार्थियों ने बाहर जूते चप्पल उतार कर कक्षों में लिया प्रवेश

पहले दिन विद्यार्थियों ने हल किया हिंदी का पर्चा

ब्लाॅक के 16 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। इस दौरान 3748 विद्यार्थियों में से 3624 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 123 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। पहले दिन विद्यार्थियों ने विशिष्ट हिंदी का पर्चा हल किया। सभी विद्यार्थी पर्चे को देखकर उत्साहित नजर आ रहे थे। परीक्षा हाल से बाहर आने के बाद विद्यार्थियों ने अपने मित्रों से मिलकर पेपर के बारे में चर्चा। छात्रा नीतू बिरला, राधिका पंवार, मोहिनी खांडेकर, नर्मदा वर्मा व निकिता सोनेर ने बताया हमने बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी बहुत की थी। लेकिन पेपर सरल आया।

पाडल्या... शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

हायर सेकंडरी की परीक्षा सोमवार सुबह 9 बजे से शुरु हुई। केंद्राध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया परीक्षा केंद्र कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं की कुल दर्ज संख्या 162 है। सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। शासकीय बालक उमावि परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया केंद्र पर विद्यार्थियों की कुल दर्ज संख्या 87 है। सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खामखेड़ा... 73 में से 72 विद्यार्थी हुए शामिल

यहां के केंद्र पर 73 में से 72 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्राध्यक्ष राजकुमार शर्मा व सहायक केंद्राध्यक्ष संजय यादव ने प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय से 16 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई। मंगलवार को हाईस्कूल का संस्कृत का पेपर है। इसमें 242 बच्चे शामिल होंगे। केंद्र खामखेड़ा, मुलठान, भोपाड़ा सहित स्थानीय प्रायवेट स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।

बोरावां... विद्यार्थी बोले-सरल रहा पहला पेपर

हायर सेकंडरी में 12वीं का पहला पर्चा हिंदी का हुआ। छात्र श्याम भटोरे, मयंक यादव व दिवेश राठौड़ ने बताया पेपर सरल लगा। केंद्राध्यक्ष मांगीलाल मुजाल्दे, सहायक केंद्राध्यक्ष दिलीप सावले व पर्यवेक्षक उपस्थित थे। स्थानीय सहायक केंद्राध्यक्ष बलिराम पटेल ने बताया कि परीक्षा में दर्ज 80 में से सभी 80 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षार्थियों की चेकिंग करतीं शिक्षिकाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-excellent-school-made-self-study-center-two-students-were-giving-exams-on-small-benches-in-many-rooms-063643-6762947.html

No comments:

Post a Comment