Monday, March 2, 2020

नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग काे मारी टक्कर, मौत


मुलताई| नेशनल हाईवे पर ग्राम भिलाई के पेट्रोल पंप के पास सोमवार को सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। सुबह पेट्रोल पंप के पास बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बुजुर्ग घायल अवस्था में मार्ग पर गिर गया। राहगीरों ने
देखा तो इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर बेहोशी की अवस्था में बुजुर्ग को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया। जहां बुजुर्ग की मौत हो गई। कोई दस्तावेज नहीं होने से मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-unidentified-vehicle-collides-with-elderly-person-on-national-highway-dies-064041-6762811.html

No comments:

Post a Comment