Monday, March 2, 2020

बैठक व्यवस्था और प्रश्नपत्र बांटने में देरी, 2 केंद्राध्यक्षों को नोटिस


जिले में हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन उपसंचालक ने महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के केंद्राध्यक्ष नरेंद्र घोरमाड़े तथा सुभाष स्कूल की केंद्राध्यक्ष श्रीमती आई वाडेकर को कारण बताओ को नोटिस जारी किया। दाेनाें काे बैठक व्यवस्था क्षमता के अनुसार नहीं किए जाने तथा प्रश्नपत्र वितरण समय पर नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। परीक्षा के पहले दिन ही हिंदी के प्रश्नपत्र में चिचोली के उत्कृष्ट विद्यालय में तीन प्राइवेट परीक्षार्थियों के नकल प्रकरण बनाए गए। नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट स्कूल का निरीक्षण कर प्रवेश के पहले शालीनता के साथ बच्चों की तलाशी लेने निर्देश दिए।

कमिश्नर ने कहा- शालीनता से लें बच्चों की तलाशी : माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा साेमवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई। 12वीं की परीक्षा में कुल 18 हजार 685 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। इनमें से 496 परीक्षार्थी के अनुपस्थित रहने के कारण 18 हजार 189 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिले के 114 केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। पहले दिन होशंगाबाद कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव ने बैतूल उत्कृष्ट स्कूल के छह कमरों में जाकर परीक्षा की व्यवस्था देखी। कमिश्नर ने इन कमरों में व्यवस्था ठीक मिली। उन्होंने परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले परीक्षार्थियों की तलाशी शालीनता के साथ लेने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर राकेश सिंह, एसपी डीएस भदौरिया तथा जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी मौजूद थे।

संवेदनशील केंद्र में बने तीन नकल प्रकरण : जिले के संवेदनशील परीक्षा केंद्र उत्कृष्ट स्कूल चिचोली में पहले ही दिन तीन छात्र नकल करते हुए पकड़ाए। यहां पर केंद्राध्यक्ष ने तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। इस केंद्र में प्राइवेट परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

उपसंचालक को 2 केंद्रों में नहीं मिली बेहतर व्यवस्था

संभागीय उड़नदस्ते ने जिले के पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल तथा सुभाष स्कूल कोठी बाजार में बैठक व्यवस्था कमरों की क्षमता के अनुसार नहीं मिली, वहीं निर्धारित समय से पूर्व प्रश्नपत्र का वितरण नहीं किया था। उपसंचालक ने महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के केंद्राध्यक्ष नरेंद्र घोरमाड़े तथा सुभाष स्कूल की केंद्राध्यक्ष श्रीमती आई वाडेकर को कारण बताओ को नोटिस जारी किया।

बैतूल। उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करते हुए होशंगाबाद कमिश्नर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news delay in arranging meeting and distribution of question papers notice to 2 central heads


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-delay-in-arranging-meeting-and-distribution-of-question-papers-notice-to-2-central-heads-064038-6762809.html

No comments:

Post a Comment