Monday, March 2, 2020

भर्ती महिला को सैंपल देने खुद जाना पड़ा ब्लड बैंक, रक्त नहीं मिलने से कई ऑपरेशन अटके


जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बिना डोनर लाए रक्त देने की व्यवस्था सोमवार को लागू की गई, लेकिन वार्डों में भर्ती मरीज के ब्लड सैंपल लेने और उन तक ब्लड पहुंचाने के इंतजाम अस्पताल प्रबंधन के पास नहीं थे। इस कारण मरीजों काे स्वयं पलंग से उठकर ब्लड में सैंपल देने और ब्लड लेने के लिए चक्कर काटने पड़े।

4 मंजिला अस्पताल के प्रथम तल पर है ब्लड बैंक

चार मंजिला अस्पताल भवन के प्रथम तल पर ब्लड बैंक है। मरीजों और उनके परिजनों को काफी मशक्कत करके ब्लड बैंक तक जाना पड़ता है। सैंपल देने और वापस वार्ड में आने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करना पड़ी।

हकीकत : ब्लड बैंक में जांच की प्रक्रिया रही सुस्त, देरी से हुई सैंपल जांच, बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए 15 दिन से भर्ती महिला खुद पहुंची सैंपल देने

ब्लड बैंक का कर्मचारी भर्ती महिला से बोला- शाम को आना ब्लड लेने

महिला सर्जिकल वार्ड में 15 दिनों से भर्ती सुलोचना वरकड़े को खून की जरूरत थी। उनका हीमोग्लोबिन 9 मिलीग्राम प्रति लीटर था। उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन होना है। सोमवार दोपहर महिला सर्जिकल वार्ड से उठकर ब्लड बैंक तक गईं अाैर सैंपल दिया। सैंपल लेने वाले रमेश जैन ने उन्हें 5 बजे आकर ब्लड लेकर जाने काे कहा। सुलोचना ने बताया ब्लड हम तक पहुंचाने और सैंपल वार्ड से ले जाने की व्यवस्था होनी चाहिए।

परेशान महिलाएं बोलीं- अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो रहे, न ही ब्लड मिला

दुलारी राठौर और कांताबाई धोटे भी फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बच्चेदानी का ऑपरेशन होना है। एनीमिया है हीमोग्लोबिन काफी कम है। ब्लड चढ़ाया जाना है नहीं तो ऑपरेशन नहीं हो सकेगा। अब तक ब्लड का इंतजाम नहीं हुअा है। ब्लड लगने के बाद हीमोग्लोबिन बढ़ने पर ऑपरेशन हो सकेगा। हमें न ही ब्लड मिल रहा है, न ही ऑपरेशन हाे रहा।

दो गर्भवती एक ही पलंग पर भर्ती, दोनों को नहीं मिला शाम तक ब्लड

प्रसूती वार्ड में रक्षा राजपूत और संगीता धोटे एक ही पलंग पर भर्ती थीं। दोनों गर्भवती एनीमिक थी उन्हें ब्लड की जरूरत थी। दोनों ने बताया कि ब्लड के सैंपल हमने दिए थे, लेकिन ब्लड नहीं मिला है। वार्ड की नर्सों ने बताया कि ब्लड बैंक को फाइल और डिमांड भेजी है। ब्लड अब तक नहीं मिला है। हम ब्लड सेंपल नहीं लाएंगे मरीज या उनके परिजनों काे ही लाने जाना पड़ेगा।

सिविल सर्जन से ही कुछ बता पाएंगे


-जीसी चौरसिया, सीएमएचओ, बैतूल

सैंपल पलंग से लेने की व्यवस्था बनाएंगे


-डॉ. प्रदीप धाकड़, सिविल सर्जन, बैतूल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news blood bank had to go by itself to give samples to the admitted woman many operations stuck due to lack of blood
Betul News - mp news blood bank had to go by itself to give samples to the admitted woman many operations stuck due to lack of blood
Betul News - mp news blood bank had to go by itself to give samples to the admitted woman many operations stuck due to lack of blood


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-blood-bank-had-to-go-by-itself-to-give-samples-to-the-admitted-woman-many-operations-stuck-due-to-lack-of-blood-064059-6762821.html

No comments:

Post a Comment