गढ़ा डैम में डूब क्षेत्र के किसान 6 मार्च को कोदारोटी जोड़ पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। डैम में कोदारोटी, मंडई बुजुर्ग, कुम्हारिया, डोक्या, पाढर, हिवरखेड़ी, देवगांव, गढ़ा तथा डूडाबोरगांव के किसानों की जमीन डूब में जा रही है।
इन गांवों के किसानों द्वारा चार गुना मुआवजा देने तथा डैम की बजाए बैराज बनाने की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर किसानों द्वारा नेशनल हाईवे पर कोदारोटी जोड़ पर चक्काजाम किया जाएगा। कोदारोटी के किसान नवनीत सोनी, मधु यादव तथा हिवरखेड़ी के दिनेश चौहान व दिलीप सिंह सिसोदिया ने एसडीएम को चक्काजाम करने की
सूचना दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-farmers-of-submerged-area-will-do-a-check-for-four-times-compensation-on-march-6-064055-6762819.html
No comments:
Post a Comment