जैथारी| आगामी होली एवं रंग पंचमी के त्योहारों को मद्देनजर मध्य प्रदेश पुलिस थाना सिलवानी की चौकी जय धारी चौकी प्रभारी राम सुजान पांडे ने ग्रामीणों से चर्चा कर त्यौहार शांति सद्भावना एवं भाईचारे से मनाने की बात कही । चौकी प्रभारी पाण्डे ने देश में चल रहे कोरोना वायरस से बचाव के उपाय हेतु सुझाव भी ग्रामीणों को दिए जिससे लकड़ी की उपलब्धता को देखते हुए होली दहन गोबर के कंडों से ही की जाए । गांव में शांति एवं सुरक्षा का चौकी प्रभारी भरोसा दिलाया । इस दौरान कांग्रेस नेता देवराज शर्मा एवं सुहाग इंद्र पटेल, रईस पटेल जुबेर खान , सरपंच माखन, मनोज शर्मा जिया उल्लाह खान, अतीक खान, देवीदयाल सोनी, संतराम आदिवासी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-police-discussed-with-villagers-070524-6803039.html
No comments:
Post a Comment