धार | सीईअाे जिला पंचायत संतोष वर्मा ने जनपद पंचायत उमरबन एवं बाग के दस उपयंत्री एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को शाेकॉज नाेटिस दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने पर नाेटिस दिया गया है। इनमें जनपद पंचायत उमरबन के उपयंत्री राकेश घाघरे, राहुल संेगर, राजेन्द्र सोलंकी, नितिन परमार, जनपद पंचायत बाग उपयंत्री गणेश सिंगार, राजकुमार चाैहान, रामेश्वर डोडवे, सहायक विस्तार अधिकारी संतोष शर्मा, एसएस त्रिपाठी, आरके त्रिवेदी शामिल हैं। इनके द्वारा आवंटित क्लस्टर की ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन एवं आवासों की पूर्णता कराए जाने के कार्य में रूचि नहीं ली गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-show-cause-notice-issued-to-ten-officers-of-jp-umbran-and-bagh-070542-6802076.html
No comments:
Post a Comment