32वां दिन... शाहजहांनी पार्क में अतिथि विद्वानों का धरना जारी।
एजुकेशन रिपोर्टर | भोपाल
नियमितीकरण की मांग को लेकर शाहजहांनी पार्क में धरना दे रहे अतिथि विद्वानों को 32 दिन बीत चुके हैं। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के निवास पर चर्चा करने प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। वित्त विभाग के एसीएस अनुराग जैन व उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त डीपी आहूजा भी मौजूद रहे। जैन ने कहा कि बजट के मामले में ऐसी स्थिति नहीं है कि कोई भी नई व्यवस्था शुरू की जाए। वहीं मंत्री पटवारी ने भी उनसे नए सिरे से च्वाइस फिलिंग कराकर दोबारा से कार्य करने की बात कही। इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल सहमत नहीं हुआ और कहा कि नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही आंदोलन को खत्म करने का विचार किया जाएगा। उधर, धरनास्थल पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने कहा कि सीएम कमलनाथ यदि वचन 17.22 के प्रति गंभीर नहीं हैं तो कांग्रेस का वचन पत्र केवल लोक लुभावन चुनावी घोषणा पत्र बनकर रह जाएगा। अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष माेर्चा के संयोजक डॉ. देवराज सिंह ने कहा कि मंत्री च्वाइस फिलिंग कराना चाहते हैं। यह हमारे साथ कुठारघात है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-the-process-of-regularization-should-start-soon-064515-6366477.html
No comments:
Post a Comment