भास्कर संवाददाता| बानमोर
नेशनल हाईवे तीन रोड के किनारे पार्थ कंपनी द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय बनाया है, लेकिन हथठेला संचालकों ने उसके आसपास अतिक्रण कर रखा है। जिसकी वजह से यात्रियों को बैठने और निकलने में काफी दिक्कत होती है। साथ ही हाईवे रोड के किनारे पैदल राहगीरों को चलने के लिए 10 फीट की पक्की सडक़ सर्विस लाइन बनाई गई। जहां पर पार्थ कंपनी द्वारा हजारों रुपए की लागत से टीनशेड तैयार किया गया। लेकिन फिर भी यात्रियों को धूप में खड़ा होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यात्री प्रतीक्षालय में जुआरियों व शराबियों ने अपना अड्डा बना रखा है। बता दें कि नगर परिषद द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भीषण गर्मी के लिए वाटर कूलर भी लगाया गया। लेकिन हाथठेला वालों के अस्थाई अतिक्रमण होने के कारण लोग ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग अपनी बोतल और केन भरकर पानी ले जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/murena/news/mp-news-area-passengers-unable-to-sit-in-the-waiting-room-due-to-encroachment-062525-6340659.html
No comments:
Post a Comment