भोपाल | हनीट्रैप से जुड़े मानव तस्करी मामले में मजिस्ट्रेट काेर्ट में दाखिल हुए चालान में अपर मुख्य सचिव (एसीएस) पीसी मीणा का भी नाम है। चालान सामने अाने के बाद से करीब डेढ़ हफ्ते बाद मीणा ने सरकार के समक्ष विराेध दर्ज कराया है। उन्हाेंने मुख्य सचिव एसअार माेहंती काे पत्र लिखकर चालान में दर्ज बयानाें काे झूठा बताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही माेहंती के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए उन्हाेंने मिलने का समय मांगा है।
मीणा का पत्र... इसलिए अब तक शांत था
मैं अपनी व्यक्तिगत पीड़ा और व्यथा इस पत्र के माध्यम से आपको बताना चाह रहा हूं, जिसमें मेरे खिलाफ एक षड्यंत्र रचा गया है। लगभग छह माह पहले एक वायरल वीडियो से मेरी व्यक्तिगत छवि बिगाड़ने का प्रयत्न किया गया, लेकिन मैं इससे किंचित भी प्रभावित नहीं हुआ। इस बात की सूचना मैंने तत्काल प्रमुख सचिव और गृह विभाग को देकर कूटरचित वीडियो की जांच कराने की मांग की थी। मैं जिस पद पर मौजूद हूं, उसकी गरिमा का ख्याल रखते हुए मैं इस मामले में अब तक शांत था। लेकिन हाल ही में हनीट्रैप की जांच के लिए गठित एसआईटी ने चालान में जिक्र किया है और इस बयान में एक पत्रकार वीरेंद्र शर्मा के माध्यम से मुझे ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए के लेनदेन की बात की गई है। जो पूरी तरह असत्य है। इस घटना के बाद मेरी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। आपसे निवेदन है कि मुझे मुलाकात का समय दें, ताकि मैं मामले की वस्तुस्थिति से अवगत करा सकूं। -पीसी मीणा के पत्र के मुख्य अंंश
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/meenas-letter-to-cs-false-statements-in-the-challan-give-a-chance-for-cleaning-126450663.html
No comments:
Post a Comment