सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक व विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधायक मुकेश पटेल ने कहा निर्धारित उम्र से कम के बच्चे और दस्तावेजों के बगैर वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा।
कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहा यातायात नियमों का पालन करें। इसके लिए सभी को प्रयास करने की आवश्यकता हैं। वाहनों पर ओवर लोडिंग ना हो। 18 वर्ष से कम आयु एवं बगैर लाइसेंस के वाहन संचालन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही व्यापक स्तर पर जागरूकता के लिए भी प्रयास किए जाएं। अभिभावक भी बच्चों को समझाइश दें। यातायात नियमों के पालन के लिए प्रशासन लगातार प्रयास करता है। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। गणमान्य नागरिक पर्वत राठौर ने कहा स्कूलों और काॅलेजों में यातायात नियमों के संकेतकों को स्थापित किया जाए। जिससे बच्चों और युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी होगी। कार्यक्रम यातायात सप्ताह के तहत आयोजित चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता तथा जनजागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम प्रभा डोडवा, श्वेता चौैहान एवं गजेंद्रसिंह सभी जवाहर नवोदय विद्यालय, मध्यम वर्ग में प्रकृति श्रीवास्तव, पटेल पब्लिक स्कूल, राहुल बामनिया जवाहर नवोदय विद्यालय, देविका माली टेलेंट स्कूल, कलम भाबर नवोदय विद्यालय एवं जूनियर वर्ग में मो. शाद बागवान एवं द्वितीय मारिया अजीज एवं जान्हवी अलावा पटेल पब्लिक स्कूल एवं तृतीय स्तुति मिश्रा नवोदय विद्यालय को सम्मानित किया गया।
पुलिस कंट्रोल रूम पर हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/jhabua/news/mp-news-follow-traffic-rules-efforts-should-also-be-made-for-wide-scale-awareness-collector-063550-6441894.html
No comments:
Post a Comment