Sunday, January 19, 2020

चार दिन से बिजली संकट, लाइनमैन के पास मेंटेनेंस के लिए उपकरण नहीं

पुरोहित मोहल्ले में केबल जलने के कारण बिजली समस्या से जूझ रहे लोग

भास्कर संवाददाता | अटेल

अटेर के पुरोहित मोहल्ला में पिछले चार दिन से केबल जलने के कारण बिजली का संकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने कंपनी अधिकारियों को फोन कर सूचना दी पर मेंटेनेंस के लिए लाइनमैन नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही नसैनी रखकर मेंटेनेंस का काम किया। मगर हर रोज केबल टूट जाती है। जिससे लोग बिजली पानी के संकट से जूझ रहे हैं। मोहल्ले के दयाराम ओझा ने बताया लाइनमैन श्रीनाथ कहते हैं कि हमारे पास मेंटेनेंस के लिए नसैनी, प्लास, हत्था आदि उपकरण नहीं हैं। एक प्राइवेट व्यक्ति को अटेर में लाइनमैन ने जिम्मेदारी दी है। लेकिन वह भी ठीक से काम नहीं करता है। स्थिति यह है कि स्थानीय लोग खुद ही खंभों व ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ने पहुंच जाते हैं। अगर लोग मेंटेनेंस के लिए नहीं जाते हैं ताे लोगों के घरों में अंधेरा पसरा रहता है। समस्या को लेकर लोगों ने कंपनी के डीई यशपाल सचदेवा से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि मुझे किसी कर्मचारी ने उपकरण का अभाव होना नहीं बताया है अगर मांग आती है तो संबंधित लाइनमैन को औजार दिए जाएंगे। मोहल्ले के दयाराम ओझा, सुरेश श्रीवास, श्यामसेवक यादव, विनोद यादव आदि ने नई केबल लगाने की मांग की है।

अटेर में खंभे पर केबल जोड़ते स्थानीय लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ater News - mp news power crisis for four days lineman does not have equipment for maintenance


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-power-crisis-for-four-days-lineman-does-not-have-equipment-for-maintenance-062507-6433835.html

No comments:

Post a Comment