Friday, January 3, 2020

बिना टैक्स और परमिट के ब्यावरा से लखनवास चल रहीं दाे बसें पकड़ीं

ब्यावरा| परिवहन विभाग के उड़न दस्ते ने बगैर परमिट चल रही 2 बसों को जब्त किया है। शुक्रवार दोपहर को ब्यावरा में हुई कार्रवाई के दौरान ब्यावरा से लखनवास के बीच चलने वाली 2 बसों को जब्त कर खाने में खड़ा करवाया गया है।

जिला परिवहन अधिकारी एचके सिंह ने बताया कि परिवहन निरीक्षक तरुणपाल सिंह भदौरिया ने ब्यावरा से सुठालिया एवं ब्यावरा से नरसिंह रोड पर वाहन चेकिंग की। दोपहर 2 से 4 बजे तक चली इस कार्रवाई में राधिका ट्रैवल्स की बस नंबर एमपी 39 ई 0128 और एमपी 09 एफए 2306 को जब्त किया गया है।

दोनों ही बसों पर परिवहन विभाग का डेढ़ लाख रुपए का टैक्स बकाया था। साथ ही ये बसें बिना परमिट और फिटनेस के चल रही थी। जबकि बसें पूरी तरह से कंडम थी, लेकिन ऑपरेटरों द्वारा इन्हें धड़ल्ले से दौड़ाया जा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-two-buses-running-from-biavara-to-lakhnavas-caught-without-tax-and-permit-065525-6310100.html

No comments:

Post a Comment