भास्कर संवाददाता | करेड़ी/छापीहेड़ा
शहर की तरफ खदेड़ी गई गायें बारिश खत्म होने के बाद फिर गांवों में पहुंच गई हैं अाैर रबी फसलों को चौपट कर रही हैं। क्षेत्र में पांच से से सात सौ गायों का झुंड गांवों में गेहूं, चना, धनिया, मटर आदि फसलों को चट कर रही हैं। इससे किसानों को खासा नुकसान हाे रहा है। हालात यह हैं कि करेड़ी, छापीहेड़ा, खुजनेर, चाटूखेड़ा सहित आसपास क्षेत्र के दर्जनों गावों ब्यावरा के गांव मोया, महाबल, चाठा, कचनारिया, आम्बा सहित दर्जनों गांवों में गायों के झुंड खुले में विचरण कर रहे हैं।
गायें कुछ ही देर में चट कर जाती हैं फसलें
किसान भारत सिंह जाटव मोया, जगदीश दांगी चाटूखेड़ा, कमलसिंह लाख्या, दिनेश दांगी गोड़ाखेड़ा, रामप्रसाद जाटव महाबल आदि किसानों ने बताया कि इस बार अतिवृष्टि और इल्लियों के प्रकोप से खरीफ फसल पहले ही चौपट हो चुकी है।
उसका सर्वे होने के बाद भी मुआवजा भी सरकार ने नहीं दिया है। ऐसे में रबी फसलों को कर्ज लेकर बोई गई हैं। रात दिन जागकर सिंचाई और रखवाली की जा रही है। कुछ समय इधर-उधर होते ही गायों के झुंड खेत में घुस जाते हैं अौर कुछ ही देर में खेतों में खड़ी गेहूं, चना आदि की फसलें चट कर जाती हैं। आकर देखते हैं तो फसल साफ और खेत काले नजर आते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से गायों को किसी सुरक्षित स्थान पर रोकने व उनके लिए चारे पाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-cows-are-destroying-standing-crops-in-the-fields-farmers-upset-065558-6374666.html
No comments:
Post a Comment