जागरूकता... चंदला पुलिस ने छात्राओं को पढ़ाया यातायात का पाठ
चंदला| राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चंदला पुलिस ने नगर के शासकीय कन्या स्कूल में जागरूकता शिविर लगाया। थाना प्रभारी बीरेंद्र बहादुर सिंह ने एसआई राम सिंह व एसआई मार्कण्डेय मिश्रा अाैर स्टाफ सहित स्कूल पहुंच कर छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि हमेशा दाएं और बाएं बाय देखकर ही रोड को पार करें। हमेशा हेलमेट लगा कर ही दो पहिया गाड़ी ड्राइव करें। गाड़ी मोड़ते समय दाएं बाएं सिग्नल का प्रयोग अवश्य करें। सिग्नल देने के बाद ही गाड़ी मोड़ें। इसके अलावा आरटीओ विभाग के सभी नियमों की संपूर्ण जानकारी दी। इससे होने वाली वाहन दुर्घटना पर अंकुश लग सके। छात्राओं ने भी पुलिस अधिकारी से अनेक जिज्ञासा पूर्ण सवाल किए, जिसके उन्होंने बखूबी जवाब दिए।
संस्था... स्कूल के छात्र छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी
बमीठा| सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने पुलिस स्टाफ के साथ शासकीय हाईस्कूल घूरा में जागरुकता शिविर लगाया। शिविर में स्कूल के छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्होंने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं नहीं होंगी। नियमों का पालन करने से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
संस्था...छात्र-छात्राओं को और आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी
बकस्वाहा| सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने नगर के शासकीय नवीन महाविद्यालय में शनिवार को और नगर के बस स्टेंड में रविवार को जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।
मुख्य वक्ता के रूप में थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी, एसआई धनसिंह नालवाय ने विद्यार्थियों और आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। नगर निरीक्षक रामनाथ तिवारी ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. कैलाश कुमार रजक ने समाज में होने वाली विभिन्न कुरीतियों के अलावा सड़क दुर्घटना की विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान की। इस दौरान डॉ. प्रदीप अहिरवार, मनोज चौरसिया, मुकेश पटेल, अवधेश प्रताप, शिवम शुक्ला, पूर्णिमा देवरिया, नरपत सिंह, अमन बाल्मीक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। रविवार को बस स्टैंड के तिराहे पर आम लोगों अाैर दुकानदारों को सड़क के नियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नगर निरीक्षक रामनाथ तिवारी ने दुकानों को व्यवस्थित कराया और लोगों को आने जाने बाले वाहनाें से स्वयं और ग्राहकों को कैसे बचाया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-the-organization-bicycle-rally-held-in-khairakla-under-fit-india-062512-6433391.html
No comments:
Post a Comment