Thursday, January 23, 2020

तीन माह से फरार चल रहा पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

सेंवढ़ा | पास्को एक्ट में पिछले 3 महीने से फरार चल रहा पांच हजार का इनामी बदमाश पुलिस ने गुरुवार की दोपहर ग्यारा तिराहे के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

डिरोलीपार थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि पप्पू उर्फ रघुराज सिंह गुर्जर निवासी नाका जिला मुरैना के ऊपर पास्को एक्ट के तहत डिरोली थाने में मामला दर्ज हैं, वह पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी दतिया ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को सूचना मिली की आराेपी ग्यारा तिराहे पर है, इस सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक मुरारी शर्मा, आरक्षक राघवेंद्र, नरेश और आशीष यादव ने गिरफ्तार किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-reward-crook-of-five-thousand-arrested-for-three-months-071033-6465203.html

No comments:

Post a Comment