ज्ञापन साैंपने के दाैरान विभाग संयोजक अरुण दांगी ने कहा है कि पिछले दिनों जेएनयू में वामपंथी छात्र संगठनाें के कार्यकर्ताओं ने बलपूर्वक छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से रोका और सर्वर रूम में तोड़फोड़ की। होस्टल में घुसकर आम छात्रों व एवीबीपी के समर्थक छात्रों के साथ मारपीट की। इसके बावजूद उल्टे कैंपस का माहौल बिगाड़ने का आरोप एवीबीपी के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। जबकि इतिहास गवाह है एवीबीपी अपने स्थापना वर्ष से ही छात्र हित और राष्ट्रहित में काम करती है। माहौल बिगाड़ने वाले ये वही लोग ही जिन्होंने देश विरोधी नारे लगाए थे, यही लोग देश को तोड़ने ओर भारत माता के टुकड़े करने की बात करते हैं। ऐसे छात्र संगठन को केम्पस में काम करने की कोई जरूरत नहीं हैं। जेएनयू के माध्यम से देश में माहौल बिगाड़ने वाले सभी छात्रों पर कार्रवाई किए जाने की मांग ज्ञापन में की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक राजा शर्मा, नगर मंत्री आनंद राजपूत, नितेश जादौन, देवेंद्र नागर, घनश्याम सोनी, विष्णु अहिरवार, मनीष पुष्पद शामिल थे।
जेएनयू में हिंसा के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-action-on-maheel-spoilers-of-the-country-through-jnu-065548-6374685.html
No comments:
Post a Comment