Sunday, January 5, 2020

चैंबर पर जाली नहीं हाेने से फंस जाते हैं वाहनों के पहिए, ठेकेदार बोला- नपा की सीमा में है

गंजबासौदा| हरदू खेड़ी रेलवे फाटक पर सीसी करण करने वाले ठेकेदार से जब नागरिकों ने कहा कि वह सड़क के बीच नाले के खुले चैंबर पर जाली और लगा दे।

ठेकेदार बोला नाला और चैंबर नपा सीमा में है। चैंबर पर जाली लगाने के लिए नपा से कहो। रेलवे फाटक पर ढलान के बाद जहां सीसी सड़क खत्म ठीक बीच में नाला सफाई के लिए बड़ा चैंबर बना है। इससे बेहलोट बायपास से आने जाने वाले वाहनों के पहिए उसमें फंस जाते हैं। पहिया फंसते ही वाहनों की कतार लग जाती है। तब तक रेलवे फाटक बंद हो जाता है। उसके साथ दूसरे लोगों को फाटक खुलने तक खड़ा रहना पड़ता है। खुला चैंबर सड़क के बीचोंबीच है। इससे क्रॉसिंग के दौरान वाहन सड़क से उतरने या पहिया फंसने का भय रहता है। कभी किसी दिन रात में बड़ी घटना हो सकती है। प्रमोद शर्मा ने बताया कि लोगों ने उसमें पत्थर भर दिए हैं। इससे नाले का पानी जाम हो रहा है। इससे रहवासियों को समस्या आ रही है। वार्ड क्रमांक एक के पवन शर्मा, दीपक कुशवाह ने नपा से चैंबर पर मोटी जाली लगाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganjbasoda News - mp news the wheels of vehicles get stuck due to not being forged on the chamber the contractor said napa is in the range


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-the-wheels-of-vehicles-get-stuck-due-to-not-being-forged-on-the-chamber-the-contractor-said-napa-is-in-the-range-072555-6325773.html

No comments:

Post a Comment