बुरहानपुर | आर्ट ऑफ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग गुरुवार रात 9 बजे से महाजनापेठ में बरडिया जीन के पीछे मैदान में होगा। केंद्र प्रमुख और प्रशिक्षक संतोष देवताले तथा दीपक अदमने ने बताया सत्संग में व्यक्ति विकास केंद्र के साधक भरत श्राफ, विजय मेहता, राजरानी मेहता, विजय दुंबवानी, राजेंद्र पवार, मुकेश मगरे और भरत रावल ईश्वरीय आराधना और गुरु भक्ति आधारित भजनों की प्रस्तुति देंगे। शिक्षिका स्नेहा मुंगी आगामी सप्ताह में होने वाले चार दिनी मौन साधना के एडवांस कोर्स की जानकारी देंगीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-weekly-satsang-today-in-mahajanapeth-070059-6405625.html
No comments:
Post a Comment