
बासवा | इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित कालापत्थर फाटे पर सेल्दा थर्मल पावर तक कोयला पहुंचाने के लिए रेलवे लाइन डाली गई है। हाईवे पर क्रास कर रही लाइन के लिए वर्तमान में रेलवे गेट बनाया गया है। जिस पर शुक्रवार को हाईट गेज लगाया गया है। इसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस हाईट गेज के लगने के कारण अब इंदौर से खंडवा व बुरहानपुर की ओर जाने वाले अधिक ऊंचाई वाले वाहन नहीं जा पाएंगे। हाईट गेज लगने के बाद कई ओवर हाईट वाले ट्रक व वाहन इसमें अटक गए। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार हाईट गेज की लंबाई 4.7 मीटर है। इससे अधिक ऊंचाई के वाहन अब रेलवे क्रॉसिंग नहीं कर पाएंगे। अधिक ऊंचाई के वाहनों को रोकने के लिए हाईट गेज लगाए गए हैं। जब तक पुल का निर्माण पूरा नहीं होता ऊंचे वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
ट्रेन के लिए लगाए जा रहे हाईट गेज
वर्तमान में इस पटरी पर कोयले के इंजन का उपयोग कर मालगाड़ी चलाई जा रही है। अब यहां पर बिजली से चलने वाले इंजन का उपयोग किया जाएगा। बिजली से दौड़ने वाले इंजन के लिए सेल्दा गांव में तापघर बनाया जा रहा है। बिजली से चलने वाली गाड़ी को ध्यान में रखते हुए रेलवे फाटकों पर हाईट गेज लगाए जा रहे हैं। हाईट गेज निमाड़खेड़ी से सेल्दा तक जितने भी क्रासिंग रास्ते हैं। उन सभी जगहों के हर फाटक पर लगा दिए गए हैं। जिस फाटक से अधिक वाहन गुजरते हैं। वहां डबल हाइट गेज लगाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-high-altitude-vehicles-will-not-be-able-to-go-to-burhanpur-and-khandwa-from-indore-070043-6421411.html
No comments:
Post a Comment