Monday, January 20, 2020

भजन संध्या : पहले निशान यात्रा निकाली

लाबरिया | सोमवार को नगर में खाटू श्याम की भजन संध्या के पूर्व श्याम प्रेमी मंडल ने निशान यात्रा निकाली। पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरुआत हुई। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। बाबा श्याम की झांकी और निशान को भक्तों ने बैंड-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया। श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत कर स्वल्पाहार कराया। शामिल महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। यात्रा हनुमान मंदिर मारू कुमावत धर्मशाला के पास समाप्त हुई।

प्रेरणा : युवा सोच सामाजिक समिति राजगढ़ इकाई ने नगर के महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की

राजगढ़| युवा सोच सामाजिक समिति इकाई राजगढ़ ने नगर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने के लिए सिद्धि विनायक वेस्ट मैनेजमेंट व नगर परिषद के सहयोग से नगर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं व परिसर की सफाई की। सर्वप्रथम न्यू बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधीजी की प्रतिमा, डॉ. भीमराव आंबेडकरजी की प्रतिमा, महाराणा प्रतापजी की प्रतिमा, मोहनलाल शर्मा, प्रेमसिंह दत्तीगांव, स्वामी विवेकानंदजी तथा गुरुदेव राजेंद्रसूरिजी की प्रतिमा को साफ कर माल्यार्पण किया। स्वच्छता को प्रति लोगों को भी प्रेरित किया। संस्था के नगर अध्यक्ष कुलदीप चौहान, सिद्धि विनायक वेस्ट मैनेजमेंट के सुपरवाइजर विजय भट्ट, टीम लीडर अनीता व स्टाफ मौजूद था।

सेवाकार्य : 10 रु. में जरूरतमंद को मिल रहा भोजन

बदनावर| बदनावर में अपना परिवार संस्था ने बस स्टैंड के पास स्थित प्राचीन बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में भोजनशाला शुरू की है। 15 जनवरी से इसकी शुरुआत की है। जहां 10 रु. में जरूरतमंद को भोजन कराया जा रहा। अस्पताल में दूर-दराज से आने वाले लोगों काे भी भोजन मिल रहा। शाम 7 से 8 बजे तक यह सेवा कार्य संचालित होता है। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भूखे पेट नहीं सोए। फिलहाल प्रतिदिन 60 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा। भोजन बच जाने की स्थिति में गरीबों में बांट देते हैं। आगामी समय में दिव्यांग, विक्षिप्त व ऐसे लोग जो दस रु. भी खर्च करने में असमर्थ है। उनके भोजन के पैकेट तैयार कर नि:शुल्क उपलब्ध कराएंगे। नगर में युवाओं के इस प्रयास की सराहना हो रही।

उपचार : प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आज से

खलघाट|
रेवा आश्रय सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं गायत्री शक्तिपीठ खलघाट के तत्वावधान में 21 से 26 जनवरी तक गायत्री मंदिर में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 4 से रात 8 बजे तक रहेगा। इसमें थेरेपिस्ट डॉ. एमके चंदोलिया एमडी (एक्यु) डीएटी एवं उनकी टीम द्वारा एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं वाइब्रेशन प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज किया जाएगा। शिविर में मोटापा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गैस, माइग्रेन, पेट की समस्या, सरवाइकल स्पोडालासिस, जोड़ों का दर्द, कंधों का दर्द, कठोरता लिप्टिस, पैरों का दर्द, पैरालिसिस, घुटनों का दर्द, एलर्जी, आंख, कान, नाक की समस्या, चक्कर आना, दमा, ऊंचाई बढ़ना आदि का उपचार बिना दवाई के एक्युप्रेशर मशीनों से किया जाएगा। जानकारी संस्था के नारायण सिंह चौहान अधिवक्ता एवं राजेंद्र पाटीदार ने दी।

शिविर : थाना परिसर में 111 यूनिट रक्तदान किया

कानवन|
स्थानीय थाना परिसर में ग्राम रक्षा समिति के सहयोग में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न ग्रामों से आए रक्तदाताओं ने 111 यूनिट रक्तदान किया। टीआई केएस गेहलोद ने भी रक्तदान किया। ब्लड बैंक धार से डॉ. रणजीत अग्रवाल, अनिल वर्मा व टीम ने सेवा दी। टीआई गेहलोद, एसडीओपी जयंतसिंह राठौर ने रक्तदाताओं को काॅफी, ज्यूस पिलाया। शिविर में सरपंच भगवतसिंह पटेल सहित युवाओं ने सेवा दी।

मांग : सात माह से छात्रवृत्ति एवं आवास की राशि नहीं मिलने पर विद्यार्थयों ने ज्ञापन सौंपा

सरदारपुर|
श्री राजेंद्रसूरि शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर-राजगढ़ में 7 माह बाद भी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं आवास भत्ता नहीं मिला है। इसको लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने प्राचार्य प्रभारी प्रो. सरिता जैन को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कॉलेज के अधिकांश छात्र-छात्राएं गरीबी के चलते आवास किराया देने में असमर्थ हैं। 8 दिन में समस्या का निराकरण नहीं होने पर कॉलेज के बाहर रोड पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष मोहित जाट, दिनेश चौधरी, विक्की यादव, अजय कछावा, चेतन जाट, प्रियंका डावर, टीना, पूजा वड़खिया, पूनम, तारा, मोहन, अनिल चौहान आदि मौजूद थे।

आयोजन : सेन समाज का परिचय सम्मेलन आज

सरदारपुर|
सेन समाज का जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन मंगलवार को गायत्री मंदिर सरदारपुर में होगा। समिति कोषाध्यक्ष जगदीश डावे (सर) व सत्यनारायण परमार ने बताया सम्मेलन में जिले भर से समाजजन शामिल होंगे। सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। भोजन व्यवस्था भी रखी है।

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं। हमारा ई-मेल आईडी है dbofficedhar@gmail.com और वाट्सएप नंबर है 8871195387



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnawar News - mp news bhajan sandhya first trail journey out
Badnawar News - mp news bhajan sandhya first trail journey out
Badnawar News - mp news bhajan sandhya first trail journey out
Badnawar News - mp news bhajan sandhya first trail journey out
Badnawar News - mp news bhajan sandhya first trail journey out


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-bhajan-sandhya-first-trail-journey-out-063117-6442013.html

No comments:

Post a Comment