माशिमं की सचिव कामना आचार्य ने इंटर व हाईस्कूल की परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं कि छात्र से एक विषय में नकल सामग्री मिलने, चिट को निगलने, उत्तर पुस्तिका बदलना, फाड़ना या उत्तर पुस्तिका को लेकर भागने और नकल फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने जैसी स्थिति होती है तो छात्र की उक्त विषय की परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी। साथ ही उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन भी नहीं कराया जाएगा। छात्र द्वारा एक विषय या एक से अधिक विषयों में नकल पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष से दुर्व्यवहार करना, छात्र के स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति द्वारा परीक्षा देना पाया जाना या किसी से लिखित सहायता लेना पाया जाता है तो उक्त छात्र की पूरी परीक्षा को निरस्त किया जाएगा।
10वीं और 12वीं के 15 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
दतिया जिले में करीब निजी और सरकारी स्कूलों के कक्षा 10 वीं और 12 वीं के 15 हजार छात्र परीक्षा देंगे। इनके लिए परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। इसके साथ ही संवेदनशील और असंवेदनशील परीक्षा केंद्रों भी चयनित कर लिया गया है। साथ ही परीक्षा को नकल मुक्त कराने के लिए अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं।
नकल चेक करने देखी जाएंगी 10 कॉपियां
मूल्यांकन के दौरान सामूहिक नकल मिलती है तो उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान परीक्षा केंद्र की कम से कम 10 उत्तर पुस्तिकाओं में हल किए गए एक तिहाई उत्तर, एक ही भाषा शैली में, एक ही तरीके से लिखे गए हों, भले ही प्रश्न पत्रों के क्रम बदलकर किए गए हों तो उन्हें सामूहिक नकल श्रेणी में रखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-if-the-student-is-caught-cheating-the-entire-exam-will-be-canceled-071041-6465178.html
No comments:
Post a Comment