भिंड | ऋषभ फाउंडेशन की ओर से शहर की हाउसिंग कॉलोनी में स्थित सत्कार होटल में ऋषभ फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें शिविर में मोतियाबिंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया जाएगा। यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र जैन ने दी। उन्होंने बताया कि स्व. पुष्पादेवी जैन की स्मृति में ऋषभ फाउंडेशन और जैन मिलन सेंट्रल की ओर से तत्वावधान में रतन ज्योति चेरिटेबल समिति ग्वालियर की ओर से यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में ग्वालियर के नेत्ररोग विशेषज्ञ नेत्ररोगियाें की आंखों का परीक्षण करेंगे। इस मौके पर डॉ. दिनेश जैन, विनय जैन, महेन्द्र कुमार जैन, शिरीष जैन, सलिल जैन, विपुल जैन, राजेंद्र जैन, विशाल जैन और प्रमेंद्र जेन के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-free-eye-test-camp-today-062545-6433837.html
No comments:
Post a Comment